कांगड़ा। लंबे इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका हिमाचल और पंजाब के हजारों यात्रियों को बेसब्री से इंतजार था। करीब पौने चार साल तक बंद रहने के बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरोगेज रेल सेवा दोबारा पटरी पर लौट आई है।
फिर गूंजी छोटी रेल की सीटी
ट्रेन के पहियों की आवाज और स्टेशन पर गूंजती सीटी ने न केवल यात्रियों को राहत दी है। इसने उन लोगों की पुरानी यादें भी ताजा कर दी हैं- जो वर्षों से इस रेल मार्ग से जुड़े रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की नई पंचायत सरकार तैयार : इस दिन शपथ लेंगे 3,754 प्रधान और उपप्रधान- तैयारी तेज
लोगों में दिखा भारी उत्साह
रेल सेवा शुरू होने के पहले ही दिन यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई यात्रियों ने कहा कि अब उन्हें कम खर्च में आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल गया है। खासकर जोगिंदरनगर, बैजनाथ, पालमपुर और कांगड़ा क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
बस के मुकाबले बेहद सस्ता सफर
यात्रियों का कहना है कि इस रेल सेवा के दोबारा शुरू होने से उनकी यात्रा लागत में बड़ी कमी आएगी। जहां पहले जोगिंदरनगर तक बस से जाने के लिए लगभग 392 रुपये खर्च करने पड़ते थे। वहीं अब ट्रेन से वही सफर करीब 40 रुपये में पूरा किया जा सकेगा। इसी तरह अन्य स्टेशनों तक भी ट्रेन का किराया बसों की तुलना में काफी कम है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : ZP चुनाव हार भी हीरो बन गए तरुण- जीते प्रत्याशी की रैली में पहुंचे, माला पहनाकर मिले गले
60 लोगों ने किया सफर
पहले दिन ट्रेन में करीब 60 यात्रियों ने सफर किया। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ेगी और यह रेल सेवा फिर से क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगी।
सुबह तड़के रवाना हुईं पहली ट्रेनें
रेल सेवा बहाल होने के साथ ही मंगलवार सुबह पठानकोट से सात कोचों वाली दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। पहली ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना हुई, जबकि दूसरी ट्रेन ने सुबह 7 बजे अपने सफर की शुरुआत की। दोनों ट्रेनों को बैजनाथ की ओर भेजा गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में पर्यटक ने की हैवा.नियत : सड़क पर चलते आदमी को मारी टक्कर, फिर गाड़ी रिवर्स कर कुचला
यात्रियों को बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश की ओर से भी रेल संचालन निर्धारित समयानुसार शुरू किया गया। कांगड़ा रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े आठ बजे से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई- जिससे स्थानीय यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली।
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
रेल सेवा की बहाली को ऐतिहासिक उपलब्धि मानते हुए कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक पवन कुमार काजल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह रेल मार्ग केवल एक परिवहन सुविधा नहीं है, बल्कि हिमाचल और पंजाब के लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसके दोबारा शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को भी नया बल मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे हिमाचल पर भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी- तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले
70 करोड़ से बना नया पुल
इस रेलखंड को फिर से शुरू करने के लिए रेलवे को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। क्षतिग्रस्त चक्की रेलवे पुल की जगह नया आधुनिक पुल तैयार किया गया है। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
पुल निर्माण पूरा होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों की जांच की गई और कई ट्रायल रन सफलतापूर्वक संचालित किए गए। सभी परीक्षणों में मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद नियमित रेल सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : गांव की सरकार में युवाओं की एंट्री, जनता ने नई पीढ़ी को दिया मौका- 21 वर्षीय लक्ष्मी बनीं BDC
कब बंद हुई थी रेल सेवा?
विदित रहे कि, अगस्त 2023 में आई भीषण बाढ़ ने इस ऐतिहासिक रेल मार्ग को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। पंजाब और हिमाचल की सीमा पर स्थित चक्की रेलवे पुल का बड़ा हिस्सा तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के कारण पूरे रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा था।
लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
उस समय हजारों यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ा। क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए नए पुल के निर्माण का कार्य शुरू कराया था।
यह भी पढ़ें- जिला परिषद चुनाव में BJP का दबदबा- 8 जिलों में स्पष्ट बहुमत; शिमला-कांगड़ा में निर्दलीय करेंगे फैसला
यहां देखें पूरा शेड्यूल
- पठानकोट से प्रस्थान
ट्रेन संख्या 62465- सुबह 5:00 बजे
ट्रेन संख्या 52467- सुबह 7:00 बजे
- बैजनाथ से पठानकोट
पहली ट्रेन- दोपहर 2:15 बजे
दूसरी ट्रेन- दोपहर 3:45 बजे
- नूरपुर से बैजनाथ- दोपहर 2:10 बजे
- बैजनाथ से नूरपुर- दोपहर 12:10 बजे
- ज्वालामुखी रोड से बैजनाथ- सुबह 9:30 बजे
- बैजनाथ से ज्वालामुखी रोड- दोपहर 2:30 बजे
- बैजनाथ से जोगिंदरनगर- सुबह 9:30 बजे
- जोगिंदरनगर से बैजनाथ- दोपहर 12:50 बजे
यह भी पढ़ें : हिमाचल: वोटिंग की चिंता छोड़ सिलेंडर की लाइन में लगा उम्मीदवार, ग्रामीण भी मतदान केंद्र से भागे
किराए में बड़ा अंतर, यात्रियों को सीधा लाभ
रेल सेवा की सबसे बड़ी विशेषता इसका किफायती किराया है। जहां बस यात्रा पर यात्रियों को अधिक राशि खर्च करनी पड़ती है, वहीं ट्रेन से बेहद कम किराए में यात्रा संभव होगी।
कहां लगेगा कितना किराया?
- पठानकोट से नूरपुर- 10 रुपये (ट्रेन), 50 रुपये (बस)
- पठानकोट से कांगड़ा- 218 रुपये (ट्रेन), 25 रुपये (बस)
- पठानकोट से पालमपुर- 297 रुपये (ट्रेन), 30 रुपये (बस)
- पठानकोट से बैजनाथ- 340 रुपये (ट्रेन), 35 रुपये (बस)
- पठानकोट से जोगिंदरनगर- 392 रुपये (ट्रेन), 40 रुपये (बस)
यह भी पढ़ें- हिमाचल : एक ही परिवार के दो सदस्यों ने जीता चुनाव, चाचा-भतीजी बने जिला परिषद सदस्य
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि रेल सेवा की बहाली केवल यात्रियों के लिए राहत नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन उद्योग को भी नई गति मिलेगी। कांगड़ा घाटी की खूबसूरत वादियों से गुजरने वाली यह नैरोगेज रेल पर्यटकों के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है।
छोटे व्यापारियों को भी लाभ
अब दोबारा ट्रेनों के संचालन से स्थानीय कारोबार, होटल उद्योग और छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। करीब चार वर्षों की खामोशी के बाद जब छोटी रेल फिर से पटरी पर दौड़ी तो यह केवल एक परिवहन सेवा की वापसी नहीं थी, बल्कि हजारों लोगों की उम्मीदों, यादों और जरूरतों की भी वापसी थी।
