राजनीति

#यूटिलिटी

November 25, 2026

हिमाचल में ठंड का डबल अटैक: 3 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, माइनस में पहुंचा पारा

बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में कोहरे का अलर्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में मौसम साफ रहा, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए तीन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे और ठंड के चलते लोगों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ट्रफ के रूप में सक्रिय है।

बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। बिलासपुर के भाखड़ा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, हमीरपुर के सुजानपुर टीरा और आसपास के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें : IGMC में महंगी होगी रोबोटिक सर्जरी! एक्सरे का भी लगेगा चार्ज; सुधीर ने शायराना अंदाज में घेरी सुक्खू सरकार

 

इसके अलावा मंडी की बल्ह घाटी में भी सुबह और आसपास के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके बाद सप्ताह के बाकी दिनों के लिए मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

ताबो में माइनस 5.9 डिग्री पहुंचा पारा

प्रदेश में ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यानी यहां तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे चला गया है। वहीं, ऊना में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़ें : ना लग्न- ना पुरोहित...हिमाचल में हुई अनोखी शादी, संविधान को साक्षी मान इस जोड़े ने रचाया विवाह

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी परेशानी

प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने का असर अब खेती पर भी दिखने लगा है। खासकर गेहूं की बिजाई करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, गेहूं की बिजाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी होना जरूरी है, लेकिन बारिश नहीं होने से कई इलाकों की जमीन में नमी कम हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : घर में कपड़े धोती रह गई महिला... चोर अलमारी से 4.20 लाख के गहने-नगदी लेकर हो गए फरार

 

ऐसे में किसान बिजाई के लिए अनुकूल मौसम और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी का स्तर भी कम होने लगा है। अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो पेयजल और सिंचाई की समस्या भी बढ़ सकती है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख