राजनीति

#यूटिलिटी

November 28, 2026

हिमाचल के डिपुओं में फिर राशन के दाम बढ़े- 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा आटा-चावल और चीनी

1 दिसंबर से लागू होंगी राशन की नई दरें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Ration Price Hike

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी राशन डिपुओं से सस्ता राशन लेने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार ने राशन डिपुओं में मिलने वाले चावल, गेहूं के आटे और चीनी के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। खासकर APL परिवारों पर इसका असर पड़ेगा। सरकार की ओर से बढ़ाई गई नई दरें 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

1 दिसंबर से लागू होंगी राशन की नई दरें

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार,APL परिवारों को अब डिपुओं में मिलने वाले चावल और आटे के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। पहले एपीएल उपभोक्ताओं को चावल 13 रुपये प्रति किलो मिलते थे, लेकिन अब इसके लिए 15 रुपये प्रति किलो देने होंगे। इसी तरह गेहूं के आटे का दाम भी 12 रुपये से बढ़ाकर 14.50 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सिख युवक-युवती को नहीं देने दी पटवारी परीक्षा, कड़ा उतारने को कहा- पंजाब तक बवाल

चीनी के दाम में भी हुई बढ़ोतरी

सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाली चीनी भी अब महंगी हो गई है। NFSA परिवारों को पहले 13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी मिलती थी, जिसकी कीमत अब बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। वहीं, APL परिवारों को अब चीनी के लिए 33 रुपये की जगह 35 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे। ऐसे में दिसंबर से राशन खरीदते समय लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

NFSA और BPL परिवारों को दालों पर मिलेगी समान सब्सिडी

सरकार ने दालों को लेकर भी नया फैसला लिया है। अब राशन डिपुओं में NFSA और APL दोनों श्रेणियों के परिवारों को दालों पर 15 रुपये प्रति किलो की समान सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। यानी दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दालों पर एक समान सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : बाली-विक्रमादित्य सिंह के बाद अब इस मंत्री ने खुलेआम किया CM सुक्खू के फैसले का विरोध; दी ये नसीहत

राशन डिपो संचालकों का मार्जिन भी बढ़ाया

सरकार ने राशन डिपुओं में APLचावल और गेहूं के आटे का वितरण करने वाले उचित मूल्य दुकान संचालकों को मिलने वाला रिटेलर मार्जिन भी बढ़ा दिया है। पहले संचालकों को 50 रुपये प्रति क्विंटल मार्जिन मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

सब्सिडी वाली चीजों की खरीद पर खर्च होगी अतिरिक्त कमाई

विभाग की ओर से जारी आदेश में यह भी साफ किया गया है कि APL राशन की कीमतें बढ़ने से सरकार को जो अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, उसका इस्तेमाल केवल राज्य सब्सिडी वाली वस्तुओं की खरीद के लिए किया जाएगा। इसके लिए सब्सिडी के बिलों में भी जरूरी बदलाव और समायोजन करना होगा।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का दूसरे राज्यों को झटका: अब मुफ्त नहीं मिलेगा हिमाचल का पानी! चुकानी होगी कीमत

निगम को 1 दिसंबर से फैसले लागू करने के निर्देश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक को 1 दिसंबर 2026 से नई दरें लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आदेशों पर कार्रवाई करने और इसकी अनुपालना रिपोर्ट विभाग को भेजने को कहा गया है। विभाग ने इस आदेश को जरूरी बताते हुए निगम को जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने राशन के दामों को बढ़ा दिया है। लोगों को मेंंहगाई का झटका लगा है। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख