राजनीति

#यूटिलिटी

November 29, 2026

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार, घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी

कब बदलेगा मौसम ?

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों सूखी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

 
 

कब बदलेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 4 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ मध्यवर्ती इलाकों में भी मौसम बदलने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के निचले और मैदानी क्षेत्रों में इन दोनों दिनों मौसम साफ रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : शादी के दो माह बाद ही नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, पुलिस ने दिल्ली से धरी

मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट

एक तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के कई निचले इलाकों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर में भाखड़ा बांध जलाशय के आसपास, मंडी की बल्ह घाटी और हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।

ताबो में माइनस 3.6 डिग्री पहुंचा तापमान

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में दर्ज किया गया। यहां पारा माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, कुकुमसेरी में माइनस 3.5 और केलंग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सेओबाग में न्यूनतम तापमान 2.5 और बजौरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ से हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आ रही थी नेहा, पुलिस ने साथी संग की गिरफ्तार

नवंबर में सामान्य से 82 फीसदी कम हुई बारिश

प्रदेश में नवंबर महीने के दौरान सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने सामान्य के मुकाबले 82 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश न होने के कारण प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। अब दिसंबर के पहले सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ऊंचाई वाले इलाकों में जमने लगा पानी

प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ रही है। लाहुल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। ठंड बढ़ने के कारण यहां झीलों, झरनों और नालों का पानी भी जमने लगा है। आने वाले दिनों में अगर बर्फबारी होती है तो इन इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख