चंबा। हिमाचल प्रदेश के सबसे दूरस्थ और दुर्गम जिला मुख्यालयों में से एक चंबा को अब राजधानी शिमला से सीधे जोड़ने वाली वोल्वो बस सेवा की सौगात मिल गई है। वर्षों से चली आ रही इस मांग को आखिरकार प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता देते हुए पूरा कर दिया है।

शिमला से चंबा जाना हुआ आसान

इस नई बस सेवा का विधिवत शुभारंभ 2 अगस्त को हुआ। स्थानीय विधायक नीरज नैयर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक सुरजीत भरमौरी, डीएम पंकज चड्ढा और DDM शुगल कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  CM सुक्खू के काफिले की करतूत- सरकारी गाड़ी में भरी शराब, ASI समेत 4 हुए सस्पेंड

पहली अल्ट्रा लग्जरी वोल्वो

विधायक नीरज नैयर ने बताया कि चंबा से आरंभ होने वाली यह प्रदेश की पहली BS-6 अल्ट्रा लग्जरी वोल्वो बस सेवा है, जो न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए बल्कि जिले में आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक सुविधाजनक विकल्प साबित होगी।

 

उन्होंने कहा कि चंबा से शिमला की सीधी दूरी वोल्वो बस के माध्यम से तय करना अब सुगम और आरामदायक होगा। इसके लिए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया, जिन्होंने इस सेवा को मंजूरी देकर चंबा जिला के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड की लापरवाही- दो मासूमों ने खोया पिता, अब देना पड़ेगा 1.19 करोड़ मुआवजा

ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव

नीरज नैयर ने यह भी जानकारी दी कि चंबा से चलने वाली इस वोल्वो सेवा की समय-सारणी को भविष्य में आवश्यकतानुसार संशोधित किया जाएगा, ताकि ऊना से दिल्ली जाने वाले वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इस दृष्टि से यह सेवा न केवल अंतर-जिला बल्कि अंतर-राज्यीय यात्रा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

हर दिन दो वोल्वो बसें

हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के DDM शुगल कुमार ने बताया कि इस वोल्वो सेवा के तहत प्रत्येक दिशा से प्रतिदिन एक-एक बस चलेगी- यानी प्रतिदिन दो वोल्वो बसें चंबा-शिमला रूट पर संचालित होंगी। प्रत्येक वोल्वो बस की लागत 1 करोड़ 51 लाख रुपये है और यह बसें आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय मानकों (BS-6) से सुसज्जित हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के राशन डिपुओं में कम मिलेगा आटा, चने की दाल और सरसों तेल भी लिस्ट से बाहर- जानें

यहां देखें लग्जरी बस का शेड्यूल

चंबा से शिमला

  • सुबह 7:30 बजे- चंबा बस स्टैंड
  • 10:50 बजे- पठानकोट
  • 11:25 बजे- जसूर
  • 12:30 बजे- तलवाड़ा
  • 1:40 बजे- ऊना
  • 4:00 बजे- चंडीगढ़
  • 6:35 बजे- सोलन
  • सुबह 8:00 बजे- शिमला

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने पूरी की विधायक पत्नी की मांग, 19 करोड़ किए मंजूर- जानिए कहां होंगे खर्च

शिमला से चंबा

  • सुबह 6:00 बजे- शिमाल बस स्टैंड
  • 7:40 बजे- सोलन
  • 10:20 बजे- चंडीगढ़
  • 12:30 बजे- ऊना
  • 1:35 बजे-तलवाड़ा
  • 2:40 बजे- जसूर
  • 3:20 बजे- पठानकोट
  • 6:30 बजे- चंबा बस स्टैंड

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कहर बनकर बरस रहे बादल: नदी में आई बाढ़, आज हाई अलर्ट पर ये जिले

क्या रहेगा बस का रूट?

यह वोल्वो बस सेवा पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ और सोलन जैसे प्रमुख पड़ावों से होकर गुजरती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ठहराव और सुविधा दोनों मिलेंगे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विदित रहे कि, इस नई बस सेवा के शुरू होने से न सिर्फ चंबा जिले के लोग शिमला तक आरामदायक सफर कर पाएंगे- बल्कि पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इससे पर्यटन उद्योग को भी सीधा लाभ पहुंचेगा, जो चंबा की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।