शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों का लग्जरी सफ़र करने का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा क्योकि, हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC की 24 नई वोल्वो बसें अत्याधुनिक तकनीक और आरामदायक सुविधाओं के साथ राजधानी शिमला पहुंच चुकी हैं। ये बसें बेंगलुरु से पांच दिनों की यात्रा कर निगम के प्रशिक्षित चालकों द्वारा शिमला की तारादेवी वर्कशॉप तक पहुंचाई गई हैं।

जुलाई से दौड़ेंगी ये वोल्वो बसें

HRTC प्रशासन के अनुसार, जुलाई माह के पहले सप्ताह में इन बसों का पंजीकरण और तकनीकी जांच का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ी HR नंबर की फर्जी MLA की गाड़ी, नकली PSO सहित तीन धरे

 

इसके बाद ये बसें प्रदेश के प्रमुख शहरों से दिल्ली, चंडीगढ़, कटड़ा और जम्मू जैसे बाहरी राज्यों के रूटों पर चलाई जाएंगी। इससे हिमाचल आने-जाने वाले यात्रियों, खासकर पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्या है खास इन वोल्वो बसों में?

इन सभी नई बसों का मॉडल वोल्वो का 9600 सीरीज है, जो कि बाजार में सबसे नई और तकनीकी रूप से एडवांस्ड लग्जरी कोच मानी जाती है। इन बसों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले से रची थी साजिश, 3 लोगों ने रास्ते में घेरा युवक- पुरानी रंजिश के चलते किया कांड

सुरक्षा के लिए SPAF सिस्टम

हर बस में SPAF (Sprinkler Protection and Fire Alerting Facility) नामक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया गया है, जो आग लगने की स्थिति में ऑटोमेटिक सक्रिय होकर पानी की बौछारों से आग बुझाने में सक्षम है। यह यात्रियों की सुरक्षा को एक नई दिशा देगा।

मजबूत इन्वर्टर और चार्जिंग सुविधा

पहले यात्रियों को यात्रा के दौरान मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करने में दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब इन वोल्वो बसों में 125 वॉट के हाई-पावर इन्वर्टर लगाए गए हैं, जो आसानी से चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे और ट्रिप नहीं होंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले से रची थी साजिश, 3 लोगों ने रास्ते में घेरा युवक- पुरानी रंजिश के चलते किया कांड

 

बसों में एक और बड़ा बदलाव यह किया गया है कि छत की जगह फ्लोर में सॉफ्ट लाइटिंग दी गई है, जिससे रात में यात्रियों की नींद में खलल नहीं पड़ेगा और बस में चढ़ने-उतरने में भी मदद मिलेगी। साथ ही नई सीटें, बेहतर एसी और साफ-सुथरा इंटीरियर यात्रियों को लग्जरी अनुभव देगा।

HRTC की पहल यात्रियों को देगी राहत

HRTC के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि निगम यात्रियों को एक बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रहा है। नई बसें इसका हिस्सा हैं और इन्हें जल्द ही यात्रियों की सेवा में लगा दिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें