सोलन। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोलन में बीती देर रात सड़क का एक हिस्सा अचानक ढहकर मकान के ऊपर जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने पार्षद को दी हादसे की जानकारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वार्ड पार्षद पूजा तंवर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचीं और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। हालात को देखते हुए उन्होंने तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया और हादसे की जानकारी देकर जरूरी कार्रवाई करने की मांग की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक स्कूटी पर सवार थे तीन स्कूली छात्र, खड़े ट्रक से जा टकराए; बुझ गया एक घर का चिराग

तहसीलदार और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

पार्षद की सूचना के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार और पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हादसे वाली गली को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति क्षतिग्रस्त जगह के पास जाकर किसी हादसे का शिकार न हो।

बारिश से बचाने के लिए परिवार को दी गई तिरपाल

मकान को हुए नुकसान और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित परिवार को तुरंत तिरपाल उपलब्ध करवाई। इससे मकान के खुले और क्षतिग्रस्त हिस्से को बारिश से बचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की टीम ने मौके की स्थिति को देखते हुए आगे किए जाने वाले जरूरी सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी जुटाई।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बदला टैक्स सिस्टम, अब लगेगा 'अनाथ और विधवा उपकर' जानें कितना पड़ेगा जेब पर बोझ

पार्षद की तुरंत कार्रवाई की लोगों ने की तारीफ

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद पार्षद पूजा तंवर की तुरंत की गई कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही पार्षद बिना देर किए मौके पर पहुंचीं और प्रशासन से संपर्क किया। इससे प्रभावित परिवार को समय पर मदद मिली और हादसे वाली गली में लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई।

वार्डवासियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

पार्षद पूजा तंवर ने कहा कि वार्ड के लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मंदिर में बवाल : पुजारी ने पहले कहे जातिसूचक शब्द, फिर डंडे से पी*टा, FIR दर्ज

 

प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रशासन के सामने मामला रखा गया है। उन्होंने कहा कि इलाके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।