शिमला। महीने में थोड़ी सी बचत, कुछ सालों तक धैर्य और आपको मिलेगी मोटी रकम। पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया स्कीम आपके लिए यही करके देगी। इस स्कीम के तहत महीने में मात्र 5000 रुपये जमा कर लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। ये एक गारंटीड स्कीम है जिसमें मैच्योरिटी के बाद आपको मोटी रकम आसानी से मिल जाएगी।

अनहोनी होने पर तुरंत आर्थिक सहायता

ग्राम प्रिया स्कीम निवेश के साथ-साथ सुरक्षा भी देती है। परिवार को पूरा इंश्योरेंस कवर मिलता है। अगर कोई अनहोनी हो जाती है तो परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिलती है। इसमें नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है जिससे आप तय कर सकते हैं कि पैसा किसे मिलेगा। 

 

यह भी पढ़ें: कब जागेगी सुक्खू सरकार.. 8 दिन बीते-नहीं मिला HRTC कर्मियों को वेतन, बसें खड़ी करने की चेतावनी

हर महीने जमा होगी ₹5 हजार की किश्त

ग्राम प्रिया स्कीम के तहत आपको 10 वर्षों तक निवेश करना होता है। आप 10 हजार से अधिकतम 5 लाख रुपये तक बीमा राशि का चुनाव कर सकते हैं। उदाहरण के लिए 5 लाख का कवर लेने पर हर महीने लगभग 5042 रुपये की किश्त जमा करनी होगी।

10 साल बाद आपको मिलेंगे सात लाख

10 साल तक निवेश करने के बाद आपको बोनस मिलाकर 7,25,000 रुपये मिलते हैं। सिर्फ 5000 रुपये महीना की बचत से तैयार हुए इस 7.25 रुपये के फंड का उपयोग बच्चों की शादी या घर की मरम्मत जैसे बड़े कार्यों के लिए किया सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : कल्पना के लिए सड़कों पर उतरे लोग, ससुरालियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग

योजना पर मिलेगा टैक्स छूट का लाभ

गौरतलब है कि पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। योजना के संबंध में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी डाक विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 

सरकारी स्कीम में ना के बराबर रिस्क

पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया स्कीम में निवेश कर आप लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। हर महीने 5000 रुपये बचाकर आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। सरकारी स्कीम होने के चलते रिस्क भी ना के बराबर होता है।