शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहा है। प्रदेश में 1 जून से HRTC की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने ‘हिम बस कार्ड’ बनवा लिया है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है, उन्हें बस यात्रा के लिए किराया देना पड़ सकता है।

31 मई को अंतिम तारीख

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा हिम बस कार्ड बनाने के लिए निर्धारित समय सीमा 31 मई को समाप्त हो रही है। ऐसे में छात्रों और उनके अभिभावकों के पास आवेदन करने के लिए केवल दो दिन का समय बचा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 75.98 प्रतिशत मतदान, अब परिणामों पर टिकी सबकी नजरें

अब तक अपेक्षा से काफी कम बने कार्ड

HRTC के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में अब तक केवल 12,502 विद्यार्थियों ने ही हिम बस कार्ड बनवाए हैं। जबकि हर वर्ष लगभग 50 से 55 हजार छात्र मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए बस पास बनवाते रहे हैं।

234 शुल्क करवाने होंगे जमा

इस बार निगम ने पुराने सामान्य बस पास की व्यवस्था समाप्त कर दी है और उसकी जगह हिम बस कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। कार्ड बनवाने के लिए विद्यार्थियों को 243 रुपये शुल्क जमा करना पड़ता है। कार्ड बनने के बाद ही छात्र मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने 17 साल की लड़की को धमकाया, जबरन दर्ज किए बयान- अफसर समेत चार सस्पेंड

पहले बढ़ाई गई थी आवेदन की अवधि

निगम प्रबंधन के अनुसार हिम बस कार्ड बनवाने की मूल अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। हालांकि छात्रों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया।

 

HRTC पिछले कई महीनों से लगातार विद्यार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं, जिससे आगामी दिनों में परेशानी बढ़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : नई-नवेली दुल्हन बनी प्रधान, एक महीना पहले ही हुई थी शादी

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को आई दिक्कतें

कई ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या कार्ड बनाने में बड़ी बाधा बनी है। इसके अलावा कुछ सरकारी स्कूलों के नाम HRTC की ऑनलाइन प्रणाली में अपडेट नहीं होने के कारण भी विद्यार्थियों को आवेदन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने कई बार इन समस्याओं को निगम के समक्ष उठाया है। हालांकि समय सीमा समाप्त होने के करीब पहुंचने के बावजूद अनेक विद्यार्थी अभी भी कार्ड से वंचित हैं।

यह भी पढ़ें- तपते हिमाचल को मिलेगी राहत! आज बदलेगा मौसम- तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

लाखों विद्यार्थियों को प्रभावित कर सकता है फैसला

प्रदेश सरकार पहली से 12वीं कक्षा तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। हिमाचल के सरकारी विद्यालयों में सात लाख से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स के लिए बस कार्ड अनिवार्य

इनमें बड़ी संख्या ऐसे विद्यार्थियों की है जो रोजाना लंबी दूरी तय कर HRTC बसों के माध्यम से स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे छात्रों के लिए हिम बस कार्ड अब अनिवार्य हो गया है। बिना कार्ड के 1 जून के बाद मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, 102 साल की बुजुर्ग पहुंची पोलिंग बूथ- लोगों में भारी उत्साह

महिलाओं के लिए भी लागू हुआ नया नियम

HRTC की नई व्यवस्था केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। प्रदेश की महिलाओं को मिलने वाली 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ भी अब हिम बस कार्ड के माध्यम से ही मिलेगा। पहले महिलाओं को इस सुविधा के लिए किसी कार्ड की आवश्यकता नहीं होती थी, लेकिन अब उनके लिए भी हिम बस कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें