#अपराध

May 28, 2026

हिमाचल पुलिस ने 17 साल की लड़की को धमकाया, जबरन दर्ज किए बयान- अफसर समेत चार सस्पेंड

लड़की के परिजनों ने उच्च अधिकारियों को दी शिकायत

शेयर करें:

Himachal Police Women Cell Personnel Suspended Chamba Case Chennai

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चुराह क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के मामले में अब महिला पुलिस थाना चंबा की टीम विवादों में गिर गई है।

नाबालिगा केस में चार पुलिसवाले निलंबित

लड़की और उसके परिवार की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं। सभी का मुख्यालय फिलहाल पुलिस लाइन तय किया गया है। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- तपते हिमाचल को मिलेगी राहत! आज बदलेगा मौसम- तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

17 साल की लड़की को ले गया युवक

जानकारी के अनुसार, चुराह उपमंडल के एक व्यक्ति ने 7 अप्रैल को महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को क्षेत्र का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

चेन्नई से लड़की बरामद

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई गई। जिसके आधार पर लड़की और युवक की लोकेशन चेन्नई में पाई गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, 102 साल की बुजुर्ग पहुंची पोलिंग बूथ- लोगों में भारी उत्साह

चार दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

इसके बाद महिला थाना की एक विशेष टीम को दक्षिण भारत भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने लगभग 2800 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया। आने-जाने में करीब दस दिन लगे, जबकि चेन्नई में चार दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

फिर कहानी ने लिया नया मोड़

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने युवक और लड़की को ढूंढ निकाला और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को चंबा वापस ले आई। शुरुआत में इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की काफी सराहना हो रही थी, लेकिन अब मामला पूरी तरह नए मोड़ पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में सगे भाई-बहन की बड़ी जीत : एक बना प्रधान, दूसरा उपप्रधान

लड़की के परिजनों ने जड़े आरोप

लड़की और उसके परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस टीम ने बयान दर्ज करवाने के दौरान दबाव बनाने और डराने-धमकाने की कोशिश की। साथ ही यह भी कहा गया कि पूरी कानूनी प्रक्रिया में तय नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

चार पुलिसकर्मी हुए निलंबित

शिकायत सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच शुरू करवाई। जांच में कुछ बिंदुओं पर अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद संबंधित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क हा.दसे ने छीना 18 साल का बेटा, बीमा कंपनी ने भी खूब रूलाए मां-बाप; कोर्ट ने सिखाया सबक

जांच में जुटी पुलिस

मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने के कारण पुलिस विभाग अब बेहद सतर्कता से जांच कर रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं कार्रवाई के दौरान पीड़िता के अधिकारों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

पुलिस हिरासत में युवक

दूसरी ओर युवक अभी पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कार्रवाई लड़की के विस्तृत बयान के आधार पर तय की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लड़की को वास्तव में बहला-फुसलाकर ले जाया गया था या वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी।

यह भी पढ़ें : वन भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट के सुक्खू सरकार को सख्त निर्देश; तय की डेडलाइन

सख्त कार्रवाई की जाएगी

ASP चंबा दिनेश शर्मा ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है- तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख