शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहले से महंगाई के बोझ में दब रही जनता पर अब एक और बोझ पड़ गया है। हिमाचल में अब सपनों का घर बनाना और भी महंगा हो गया है। नए साल 2026 के पहले हफ्ते में ही सीमेंट और सरिये के दाम बढ़ा दिए गए हैं- जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।
महंगा हुआ सीमेंट-सरिया
आपको बता दें की सीमेंट कंपनियां आए दिन सीमेंट के दाम बढ़ा रही हैं। पहले से ही पहुंच से बाहर हो रहे सीमेंट के दाम अब और बढ़ने से लोगों को अच्छी-खासी परेशानी होने वाली है। वहीं, इस बार सरिया भी 500 रुपये महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने दो साल किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मुंह काला, अब कर रहा ब्लैक*मेल
कितने रुपए महंगा हुआ सीमेंट-सरिया?
दरअसल, हिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने प्रति बैग पांच रुपए और सरिया 500 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। सीमेंट और सरिये के दाम बढ़ने से घरों और अन्य निर्माण कार्य करवा रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है।
कितने में मिलेगा एक बैग?
अंबुजा, ACC और अल्ट्राटेक जैसी प्रमुख कंपनियों का सीमेंट महंगा हो गया है। यहां देखें रेट लिस्ट-
- ACC सुरक्षा का दाम पहले 390 रुपए प्रति बैग था- जोकि अब 395 रुपए हो गया है।
- ACC गोल्ड का दाम 435 रुपए से बढ़कर 440 रुपए कर दिया गया है।
- अंबुजा सीमेंट के दाम 400 रुपए से बढ़कर अब 405 रुपए प्रति बैग कर दिए हैं।
- अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 395 रुपए से बढ़कर अब 400 रुपए प्रति बैग कर दिए हैं।
- एक क्विंटल सरिया 5500 के बजाय 6000 रुपये में मिलेगा।
यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मुराद, इंग्लैंड से सोने का छत्र चढ़ाने आई महिला- 11 दिन की सेवा
पहले ही महंगा बिक रहा सीमेंट
हैरानी की बात यह है कि हिमाचल में सीमेंट का उत्पादन होता है, लेकिन हिमाचल में ही अन्य राज्यों के मुकाबले में सीमेंट महंगा है। हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों जैसे पंजाब व हरियणा में सीमेंट के दाम यहां की तुलना में काफी कम हैं। ACC सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने कहा कि ACC सीमेंट की फैक्ट्री बिलासपुर में है, लेकिन बावजूद इसके यहां सीमेंट अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा दामों में बिक रहा है।
क्यों बढ़े सीमेंट के दाम?
सीमेंट विक्रेताओं पवन कुमार ने बताया कि नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रही उत्पादन लागत और परिवहन खर्च के चलते कंपनियां दाम बढ़ाने को मजबूर हो रही हैं।
