#यूटिलिटी

April 16, 2026

हिमाचल में कल से फिर बरसेगी आफत, चार दिन बारिश, ओलावृष्टि - अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों बागवानों की बढ़ा दी चेतावनी

शेयर करें:

Himachal weather alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है और आसमान से आफत बरसने की चेतावनी जारी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी] ओलावृष्टि और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

चार दिन तक बिगड़ेगा मौसम

मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बताई जा रही है] जो शुक्रवार से और अधिक प्रभावी होगा। इसके चलते 19 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और मध्यम व निचले इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20 अप्रैल के बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इंफ्लूएंसर ने फौजियों पर की गंदी टिप्पणी, बोली- पत्नी-गर्लफ्रेंड के प्रति लॉयल नहीं होते; थाने पहुंचा मामला

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। वहीं शिमला, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव का मास्टर प्लान तैयार: तीन चरणों में मतदान! दो संभावित शेड्यूल का खुलासा.. जानें

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। जिसके चलते चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिलों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। वहीं शिमला, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में येलो अलर्ट है। इसी तरह से 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अप्रैल से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती : हर महीने 21 हजार तक मिलेगी सैलरी, एक क्लिक में जानें सब कुछ

तापमान में उछाल के बाद अब गिरावट के आसार

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि, मौसम के बदलते रुख के साथ अब तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...जानें कब और क्या है आने की वजह

पहाड़ों में बर्फ, निचले इलाकों में बारिश

आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि मध्यम और निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि इन दिनों में तूफान और ओलावृष्टि का प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है।

किसानों-बागवानों की बढ़ी चिंता

अप्रैल महीने में लगातार बदलते मौसम ने किसानों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बार-बार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जबकि सेब सहित अन्य फसलों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। किसान पहले ही नुकसान झेल रहे हैं और अब इस नए अलर्ट ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख