#यूटिलिटी

April 10, 2026

HRTC बस में फ्री सफर के लिए पुलिसवालों को भी बनवाना होगा कार्ड, नहीं तो कटेगा किराया

महिलाओं का लगेगा आधा किराया, स्कूली बच्चों को भी छूट

शेयर करें:

hrtc free bus travel him card policemen himachal sukhu goverment

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब HRTC की बसों में पुलिसवालों के लिए मुफ्त यात्रा उतनी आसान नहीं रहेगी, जितनी अब तक थी। सुक्खू सरकार ने फ्री ट्रैवल पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए इसे पहचान और पंजीकरण से जोड़ दिया है। 

HRTC ने बदले नियम

अब बस में चढ़ते ही पुलिसवालों को मुफ्त या रियायती सफर के लिए पहले जेब से पैसे निकालकर कार्ड बनवाना होगा। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और सही लाभार्थियों तक ही सुविधा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में क्रिकेट खेलते हुआ झगड़ा- साथी ने सिर पर मा*रा बैट, 14 साल के लड़के ने तोड़ा दम

अब वर्दी नहीं चलेगी!

आपको बता दें कि प्रदेश में अब पुलिस कर्मियों को HRTC की बसों में यात्रा की सुविधा केवल हिम बस कार्ड के माध्यम से ही मिलेगी। सरकार के निर्देशों के बाद HRTC ने इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

हिम बस कार्ड बनवाना अनिवार्य

इसके तहत कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के करीब 16 हजार पुलिस कर्मियों के लिए हिम बस कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। HRTC के अनुसार सभी पात्र पुलिस कर्मियों को अपना हिम बस कार्ड बनवाना होगा। बिना कार्ड के पुलिस कर्मियों को बसों में फ्री यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने हिमकेयर पर दिया बड़ा झटका: अब सर्जरी और इलाज के कई खर्चों पर नहीं मिलेगा क्लेम

नहीं लगेगा एक भी पैसा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुलिसवालों के लिए हिम बस कार्ड तो अनिवार्य है। मगर नए प्रावधान के अनुसार, पुलिस कर्मियों को हिम बस कार्ड के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होगा। पहले GST मिलाकर हिम बस कार्ड बनाने के लिए 238 रुपये चुकाने पड़ते थे।

घर बैठे बनेगा कार्ड

हिम बस कार्ड बनवाने के लिए HRTC ने ऑनलाइन पोर्टल buspassonline.hrtchp.com शुरू किया है। पुलिस कर्मी घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो और पुलिस आईकार्ड की फोटो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इससे कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : कानूनी लड़ाई में हर्ष महाजन की जीत : सिंघवी की अर्जी खारिज, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

बस में पुलिसवाले नहीं देते किराया

गौरतलब है कि पुलिस कर्मी बस में यात्रा करते समय मौके पर किराया नहीं देते, लेकिन उनके वेतन से हर महीने 500 रुपये की राशि काटकर विभाग HRTC को भुगतान करता है। यानी यह सुविधा पूरी तरह “मुफ्त” नहीं है, बल्कि रीइंबर्समेंट के आधार पर दी जाती है।

मुफ्त में कर सकें सफर

HRTC का तर्क है कि हिम बस कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य इस सुविधा को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। कार्ड प्रणाली लागू होने से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ केवल पात्र कर्मियों को ही मिले। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से यह भी स्पष्ट आंकड़ा मिल सकेगा कि वास्तव में कितने कर्मचारी इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, जिससे भविष्य की योजना और बजट प्रबंधन आसान होगा।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा पर लगी ब्रेक - भारी पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी- जानें

महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट

सरकार के नए अपडेट के मुताबिक, प्रदेश के सभी 12 जिलों की महिलाओं को HRTC बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट लेने के लिए हिम बस कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा। बिना कार्ड के अब न तो मुफ्त और न ही रियायती यात्रा का लाभ मिलेगा।

कितने रुपए में बनेगा कार्ड?

सरकार ने साफ कर दिया है कि अब महिलाओं और स्कूली छात्रों को HRTC बसों में मुफ्त या रियायती यात्रा के लिए ‘हिम बस कार्ड’ बनवाना होगा। इसके लिए 236 रुपये का शुल्क तय किया गया है। पहले महिलाओं को बिना किसी पहचान पत्र के भी फ्री यात्रा की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख