#यूटिलिटी

April 11, 2026

सावधान हिमाचल! आज फिर बिगड़ेगा मौसम- 5 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

पांच जिलों में किया येलो अलर्ट जारी

शेयर करें:

Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज सुबह से ही मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंडक भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने भी आने वाले घंटों को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पांच जिलों में किया येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला जिलों के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए इन पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र की मोदी सरकार ने सुक्खू सरकार को दिया बड़ा तोहफा, करोड़ों के इस प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

ऊंचे इलाकों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 12 अप्रैल को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बाकी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना

इसके बाद 13 और 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इन दो दिनों में अच्छी धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाएगी पीजी सीटें, प्रति सीट देगी 1.50 करोड़

 

लेकिन यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी, क्योंकि 15 अप्रैल को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसके असर से ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 16 अप्रैल को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।

 तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी

बीते 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो साफ मौसम की वजह से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है और औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : IPL में अंतरराज्यीय सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश: हिमाचल से पूरे देश में हो रहा था ऑपरेट; 16 आरोपी धरे

एक से 10 अप्रैल तक हुई अधिक बारिश 

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार अप्रैल महीने में सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 10 अप्रैल के बीच आमतौर पर 22.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 55.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से करीब 142 फीसदी ज्यादा है, जो इस बार के मौसम के बदलते मिजाज को साफ दिखाता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख