शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहली बार सरकार द्वारा लगातार चार दिन कैबिनेट बैठक की जा रही है। आज कैबिनेट बैठक का तीसरा दिन है और सचिवालय में बैठक शुरू हो गई है। सुक्खू सरकार द्वारा आज भी कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट बैठक का तीसरा दिन

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मानसून सत्र की तारीख तय हो सकती है। आपको बता दें कि आज कि इस बैठक में सुक्खू सरकार के तीन मंत्री नहीं पहुंचे हैं। तीनों मंत्रियों के बिना की बैठक शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक और सरकारी स्कूल का मास्टर सस्पेंड, क्लास में छात्राओं के साथ की थी नीचता

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

आज की इस बैठक में इन अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है-

  • मानसून सत्र की तारीख
  • राजस्व बढ़ाने की योजना
  • नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर को लेकर भी फैसला
  • नई नौकरियों को मिल सकती है मंजूरी

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकानदारी छोड़ शुरू किया चिट्टे का धंधा, पत्नी से भी करवा रहा था तस्करी- दोनों हुए अरेस्ट

कौन-कौन से मंत्री कैबिनेट में नहीं?

आज कैबिनेट मीटिंग के तीसरे दिन ये तीन मंत्री सचिवालय नहीं पहुंचे हैं-

  • PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह
  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
  • पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह

 बताया जा रहा है कि PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी में बादल फटने के बाद प्रभावित परिवारों से मिलने गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दिल्ली गए हुए हैं और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह निजी दौरे पर हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।