#अपराध

July 30, 2025

हिमाचल : दुकानदारी छोड़ शुरू किया चिट्टे का धंधा, पत्नी से भी करवा रहा था तस्करी- दोनों हुए अरेस्ट

मोबाइल की दुकान किराए पर दे, शुरू किया काला कारोबार

शेयर करें:

Husband Wife Chitta Smuggler

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश मे नशा तस्करी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ मुहीम चलाई जा रही है- जिसके तहत आए दिन कई लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों की पीछे डाला जा रहा है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हमीरपुर जिले से रिपोर्ट हुआ है।

तस्कर पति-पत्नी अरेस्ट

यहां पर पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपीयों से तीन अलग तरह का नशा और कैश भी बरामद की है। पुलिस की यह कार्रवाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 9 वर्षीय अद्विक ने दान की गुल्लक, 9525 रुपये दे बोला- लोगों की करो मदद

घर पर पड़ी पुलिस की रेड

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को ये सफलता छापेमारी के दौरान मिली है। बीते सोमवार देर रात को पुलिस टीम ने हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 2 में एक मकान में दबिश दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ड्रग्स और कैश बरामद

घर की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को ड्रग्स और कैश बरामद हुई। पुलिस टीम ने घर से अलग-अलग तरह का नशा और लाखों रुपये नगदी बरामद की है-

  • 607 ग्राम चरस
  • 74 ग्राम चिट्टा
  • 5 ग्राम अफीम
  • 2,19,260 रुपये

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिमला पुलिस की करतूत: सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग, SP ने भी नहीं दिया रिस्पांस

पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कल्पना शर्मा (27) और आशीष देव शर्मा (33) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकानदार बना नशा तस्कर

शुरुआती जांच में पाया गया है कि आशीष मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। मगर अब उसने अपनी दुकान को किराए पर दे दिया है और खुद नशा तस्करी करना शुरू कर दी है। जांच में ये भी सामने आया है कि आशीष खुद भी नशे का आदि था और वो नशा मुक्ति केंद्र में भी कुछ समय रह चुका है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक और सरकारी स्कूल का मास्टर सस्पेंड, क्लास में छात्राओं के साथ की थी नीचता

मां ने छोड़ा बेटा

आशीष से परेशान होकर मां ने भी उसका घर छोड़ दिया है। आशीष की अपनी बेटी के साथ अलग मकान में रहती है। जबकि, आशीष अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अलग घर में रहता है।

ड्रग्स और कैश सील

मामले की पुष्टि करते हुए SP हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों से बरामद किए गए ड्रग्स और कैश को सील कर दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं- ताकि पता चल सके कि आरोपी ये खेप कहां-कहां से लाते थे और किस-किस को बेचते थे।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने जलरक्षकों को दिया प्रमोशन का तोहफा, 1386 को बनाया पंप अटेंडेंट

बड़े नेटवर्क का खुलासा

उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों से पूछताछ में किसी बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है। इस मामले में और भी कई लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस टीम मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

लड़कियां भी कर रही नशे का कारोबार

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके प्रदेश में तस्कर धड़ल्ले से इस कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश भर में फैल रहे इस नशे के प्रचलन के लिए हमेशा से ही पड़ोसी राज्यों का हाथ रहा है। मगर अब प्रदेश के लोगों ने ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। प्रदेश के कई लोग इस काले कारोबार को धड़ल्ले से कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश को नशे के कारोबार ने इस कदर जकड़ लिया है कि, अब यहां लड़कियां भी नशे के इस काले कारोबार में शामिल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद, देह के साथ कई घंटों तक खड़े रहे परिजन

नशे ने बुझाए कई घरों के चिराग

एक तरफ जहां प्रदेश की बेटियां बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ बेटियां प्रदेश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। नशा तस्कर इस बात को समझ ही नहीं पा रहे हैं कि नशे के कारण कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। ऐसे में इन लोगों को इस कारोबार को बढ़ावा देने की बजाय जड़ से खत्म करना चाहिए और हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में पुलिस की मदद करनी चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख