नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपना गुबार निकाला है। अपने ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'जब हमारी सरकार ने सीमेंट का दाम कम किया तो हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना ही टैक्स लगा दिया।' 

 

प्रधानमंत्री के मुताबिक़, जो फायदा भारत सरकार हिमाचल के लोगों को देना चाहती थी, उसके बीच कांग्रेस की लुटेरी सरकार दीवार बनकर खड़ी हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जहां भी रहेगी, वहां लोगों को लूटेगी ही।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ने बदला फैसला: अब ये छात्र ले जा सकेंगे स्कूल में मोबाइल- पूरी डिटेल यहां पढ़ें

किस बात पर साधा निशाना 

गौर रहे कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार सीमेंट पर GST घटा दिया था। GST दरों में कटौती होने से सीमेंट के रेट में 35 से 40 रुपये प्रति बैग तक कमी आई थी। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर उसके अगले ही दिन हिमाचल के राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कतिपय माल के वहन पर CGCR में संशोधन करते हुए सीमेंट पर लगने वाला कर 11 से 16 रुपये प्रति बैग कर दिया है। जिससे सीमेंट के दामों में फिर से बढ़ गए थे। 

 

ऐसे में अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसी बात को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी और हिमाचल में उसकी सरकार पर सीधा निशाना साधा है। 

 

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, इस विभाग में 4852 पदों पर शुरू होगी भर्ती

हिमाचल में दिल्ली से भी महंगा सीमेंट- जानें क्यों ? 

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट का उत्पादन होने के बावजूद इसके दाम अन्य राज्यों से अधिक हैं। जिसका मुख्य कारण परिवहन लागत, कच्चे माल की उपलब्धता, उत्पादन इकाइयों की सीमित संख्या, और स्थानीय करों का प्रभाव बताया जाता है। 

 

साथ ही, पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लॉजिस्टिक्स चुनौतियाँ बढ़ती हैं। वहीं, बाजार में प्रतिस्पर्धा की कमी और मांग-आपूर्ति का असंतुलन भी कीमतें बढ़ाता है। ऐसे में अगर सरकार चाहे तो सब्सिडी और नीतिगत हस्तक्षेप से कीमतों को नियंत्रित कर सकती है।