शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस पार्टी ने केरल में पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है। उनका यह दौरा राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा कांग्रेस नेतृत्व की ओर से पार्टी के आंतरिक समीकरणों को समझने और चुनावी तैयारियों का आकलन करने के लिए किया जा रहा है।

शिमला से दिल्ली फिर केरल रवाना होंगे सीएम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला से दिल्ली पहुंचे। बुधवार को वह कोच्चि के लिए रवाना होंगे और तीन दिन तक केरल में विभिन्न पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें : सवारियों से भरी HRTC बस के सामने आया व्यक्ति, नहीं बच पाया- ड्राइवर अरेस्ट

इस दौरान वे कांग्रेस संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट तैयार करेंगे। चार अप्रैल को वे दिल्ली लौटेंगे और पांच अप्रैल को शिमला वापस पहुंच सकते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय एजेंडे में अहम भूमिका निभा रहे हैं सुक्खू  

हिमाचल प्रदेश वर्तमान में उत्तर भारत में कांग्रेस की एकमात्र सरकार है, इसलिए पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री सुक्खू को अहम जिम्मेदारियों से नवाज रहा है। इससे पहले भी वे पार्टी के महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हमारे हिमाचल की वो देवी मां- जिनके दरबार में लगता है सिड्डू और घी का मेला

केरल के तीन दिवसीय दौरे के बाद वे कांग्रेस हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद आठ और नौ अप्रैल को वे अहमदाबाद में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।

शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल

इस समय केरल कांग्रेस में हलचल तेज है। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी के अंदर चर्चाओं को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू का दौरा इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में हो रहा है, जिससे पार्टी की रणनीति को सशक्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर, भारी मात्रा में चरस-चिट्टा हुआ बरामद

पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिहाज से यह दौरा अहम माना जा रहा है। बहरहाल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की यह जिम्मेदारी कांग्रेस के आगामी चुनावी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें