शिमला। हिमाचल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन IPU के निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। अनुराग सिंह ठाकुर IPU की स्टेंडिंग कमेटी ऑन यूएन अफेयर के सदस्य चुने गए हैं।

IPU के सदस्य चुने गए अनुराग

आपको बता दें कि बीते कल IPU के एशिया पेसेफिक ग्रुप की बैठक स्विटजरलैंड के जेनेवा में आयोजित की गई। बैठक में IPU की स्टेंडिंग कमेटी ऑन यूएन अफेयर के खाली पड़े पद को भरने के लिए सदस्य का चयन करने को लेकर चर्चा गई थी। यह भी पढ़ें : कार सवार ने कुचल दी 26 साल की युवती, परिजनों को छोड़ गई अकेला

सभापति ने रखा नाम का प्रस्ताव

बैठक में सभापति ने IPU की स्टेंडिंग कमेटी ऑन यूएन अफेयर की खाली सीट को भरने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सहमति जताई। एशिया पेसेफिक ग्रुप ने अनुराग के नाम की सिफारिश IPU को भेज दी है। आगामी 17 अक्टूबर को IPU की जनरस असैंबली की बैठक में IPU इस पर अपनी अनुमति देगा।

स्विटरजरलैंड में कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व

विदित रहे कि अनुराग सिंह ठाकुर 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक स्विटजरलैंड के जेनेवा दौरे पर हैं। अनुराग ठाकुर IPU की विभिन्न बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क से लुढ़की कार, अंदर बैठे थे तीन दोस्त; दो घरों के बुझ गए चिराग

क्या है IPU?

इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन विश्वभर के अलग-अलग देशों के सांसदों का वैश्विक संगठन है। IPU के उद्देश्य-
  • अपने सदस्यों के बीच लोकतांत्रिक शासन
  • सासंदों के बीच मित्रता (अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर)
  • सभी देशों के संबंधों को मजबूत बनाना
  • लोकतंत्र को बढ़ावा देना

कब हुई थी IPU संगठन की स्थापना?

IPU संगठन की स्थापना आज से 130 साल पहले हुई थी। इस संगठन की स्थापना दुनिया के पहले बहुपक्षीय राजनीतिक संगठन के रूप में हुई थी। वर्तमान में IPU में 179 सदस्य सांसद और 13 एसोसिएट सदस्य शामिल हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें