शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज 10 वां दिन है। बता दें कि बीते शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र को 1 दिन आगे बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी थी। जिसके बाद अब ये सत्र 11 दिन का हो चला है। कल यानी मंगलवार को इस सत्र का आखिरी दिन होगा। आज होने वाले सेशन में विद्युत संशोधन को लेकर विधेयक लाया जाएगा।

आज 49 सवाल लिस्टेड

बता दें कि आज सदन की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे से शुरू होगी। जिसमें 49 सवाल लिस्टेड है। आज का दिन काफी खास रहने वाला है। आज नियम 130 के अंतर्गत प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भी आज चर्चा होनी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: चाचा के हाथ में थी कैंची और सामने था भतीजा, कर दिया अनर्थ

लाया जाना विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक

जानकारी के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश सरकार बिजली के शुल्क में संशोधन करने जा रही है। सीएम सुक्खू द्वारा आज सदन में हिमाचल प्रदेश विद्युत (शुल्क) संशोधन विधेयक, 2024 प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार आज सदन में लाने जा रही प्रस्ताव में पड़ोसी राज्यों से 1 रुपए प्रति यूनिट बिजली की दरें निर्धारित कर सकती है। जिससे हिमाचल प्रदेश की ओर नए उद्योगों को लाया जा सके।

उद्योगों के पलायन को लेकर फैसला

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा यह बिल लाया जा रहा है। ताकि उद्योगों के पलायन को रोका जा सके। हिमाचल प्रदेश में काफी समय से औद्योगिक निवेश में प्रदेश को सफलता हाथ नहीं लग रही है। यह भी पढ़ें: देश की मंडियों में हिमाचली सेब की धूम, अभी तक पहुंचे 93 लाख बॉक्स

वित्तीय सेहत को सुधारने पर कार्य

हिमाचल में नए उद्योगों के आने से वित्तीय संकट से तरा जा सकता है। वहीं युवाओं को रोजगार को भी अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए इस विधयेक का आना आज खास माना जा रहा है। वहीं, सीएम सुक्खू द्वारा अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश अधिनियम, 2017 पर संशोधन का प्रस्ताव रखा जाना है।

वित्तीय स्थिति पर होगी चर्चा

आज विधानसभा मानसून सत्र के 10वें दिन नियम-130 के तहत प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर चर्चा होगी। जिसमें विपक्ष द्वारा सरकार पर जोरदार हमला बोलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। सरकार भी अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10वीं पास को भी मिलेगा 22 हजार प्रतिमाह वेतन, जानें कब होगी भर्ती सत्ता पक्ष की तरफ से भवानी सिंह पठानिया, चंद्रशेखर और केवल सिंह पठानिया की ओर से चर्चा लाई जा रही है। वहीं, विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पहले भी सरकार को वित्तीय हालातों को लेकर घेरते नजर आए हैं। आज सदन में इस विषय पर बवाल मच सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें