शिमला। हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह और चंडीगढ़ की डॉ. अमरीन कौर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में निभाईं। अब आज शिमला में शादी की धाम का आयोजित किया जा रहा है।
मंत्री विक्रमादित्य के विवाह की धाम आज
विक्रमादित्य आज अपनी शादी की धाम मरीना होटल में देने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में CM सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में रामलीला करते कलाकार को पड़ा दिल का दौरा, स्टेज पर ही तोड़ा दम
CM सुक्खू नहीं होंगे शामिल
सूचना के अनुसार, शादी की धााम के लिए लगभग 150 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। आज धाम में कई विधायक, ब्यूरोक्रेट, हाईकोर्ट के जज और पूर्व मंत्री शामिल होंगे। हालांकि, CM सुक्खू आज विक्रमादित्य सिंह की शादी की धाम में शामिल नहीं होंगे।
लंदन में हैं CM सुक्खू
दरअसल, CM सुक्खू इन दिनों पत्नी और दोनों बेटियों के साथ लंदन में हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। लंदन से लौटने के बाद वो विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की ऊंची चोटी पर 4 युवकों ने फहराया तिरंगा, महज 6 दिन में पूरा किया कठिन ट्रैक
चंडीगढ़ की लड़की से शादी
आपको बता दें कि हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह और चंडीगढ़ की डॉ. अमरीन कौर 22 सितंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दोनों ने गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में निभाईं। इसके बाद होटल में लंच कार्यक्रम आयोजित किया गया और शाम को विक्रमादित्य सिंह अपनी दुल्हन को लेकर शिमला के लिए रवाना हो गए।
पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत
विक्रमादित्य सिंह रात करीब 9 हजे शिमला पहुंचे- जहां उनके शाही आवास होली लॉज में नई दुल्हन का गृह प्रवेश करवाया गया। होली लॉज में पारंपरिक वाद्ययंत्र व लोकगीतों के साथ स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें : थूक लगाकर रोटी बनाने वाले ढाबे की बिरयानी भी अब अनसेफ घोषित, जानें उसमें क्या मिला
8-9 साल पुरानी दोस्ती
डॉ. अमरीन और मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दोस्ती 8-9 साल पुरानी बताई जा रही है। विक्रमादित्य सिंह की पत्नी डॉ. अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनका परिवार लंबे समय से शिक्षा और न्यायिक सेवा से जुड़ा रहा है।
चंडीगढ़ की रहने वाली हैं अमरीन
उनके पिता जोतिंदर सिंह सेखों पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि माता सरदारनी उपिंदर कौर समाजसेवा और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। डॉ. अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है और इस वक्त चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
