#विविध

September 10, 2026

हिमाचल में 6 शराब ठेके सील...वसूल रहे थे MRP से ज्यादा पैसे, लगा बड़ा जुर्माना

पर्यटकों ने आबकारी विभाग में की शराब ठेकों की शिकायत

शेयर करें:

kullu-excise-department-seals-six-liquor-shops-over-overcharging

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी कुल्लू में शराब की बिक्री को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। MRP से अधिक पैसे लेकर शराब बेचने की शिकायतों के बाद विभाग ने जिले के छह शराब ठेकों को सील कर दिया है।

हिमाचल में 6 शराब ठेके सील

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के साथ ही प्रत्येक दुकान पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता बस स्टैंड पर लगाते हैं रेहड़ी, बेटी ने NEET पास कर रचा इतिहास- बनेगी डॉक्टर

वसूल रहे थे MRP से ज्यादा पैसे

बताया जा रहा है कि कुछ पर्यटकों की ओर से शराब की बोतलों के लिए तय कीमत से ज्यादा राशि लिए जाने की शिकायतें की गई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने मामले की जांच की और इसके बाद संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की।

इन छह स्थानों पर बंद की गईं शराब की दुकानें

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिन छह शराब की दुकानों पर कार्रवाई की है, उनमें-

  • शमशी
  • बाशिंग
  • सरवरी बाजार
  • जगतसुख
  • मनालसू
  • हरिपुर

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कॉलेज गई युवती नहीं लौटी घर, तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन- फोन भी बंद

आबकारी विभाग ने की सील

विभागीय कार्रवाई के तहत इन सभी दुकानों को सील किया गया है। संबंधित संचालकों को जुर्माना जमा करने के बाद ही दुकान दोबारा खोलने की अनुमति मिलेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब की बिक्री के दौरान निर्धारित मूल्य का पालन करना अनिवार्य है और ग्राहकों से अतिरिक्त रकम वसूलने की शिकायत को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

पर्यटकों की शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग

कुल्लू देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। ऐसे में शराब की दुकानों पर कीमतों को लेकर आने वाली शिकायतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : भाई को घर से निकालने का षड्यंत्र! बिजली मीटर में फर्जीवाड़ा, पिता-पुत्र पर FIR

दुकानों की हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, शराब की बोतलों पर निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूलने को लेकर विभाग को शिकायतें प्राप्त हुई थीं। कुछ शिकायतें लिखित रूप में मिलीं, जबकि कुछ सूचनाएं गुप्त माध्यमों से विभाग तक पहुंचीं। इसके बाद संबंधित दुकानों की जांच की गई।

दुकानदारों ने किया नियमों का उल्लंघन

विभाग का कहना है कि उपभोक्ता से तय कीमत से अतिरिक्त राशि लेना नियमों का उल्लंघन है। खासकर पर्यटकों से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें सामने आने पर विभाग ने कार्रवाई को जरूरी माना।

यह भी पढ़ें- शिमला ZP में किसका राज? 2 निर्दलीय बने किंगमेकर, आज होगा कांग्रेस-BJP की किस्मत का फैसला

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई

राज्य कर एवं आबकारी विभाग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के उपायुक्त गग्नेश गुप्ता ने शराब विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अतिरिक्त रकम लेना स्वीकार्य नहीं है।

लाइसेंस भी हो सकता है रद्द

उन्होंने शराब कारोबारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर किसी दुकान से दोबारा इस तरह की शिकायत सामने आती है तो केवल जुर्माने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। नियमों का उल्लंघन दोहराए जाने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग की ओर से शराब विक्रेताओं को ग्राहकों से पारदर्शी तरीके से निर्धारित कीमत लेने और बिक्री से संबंधित नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नौकरानी ने चुराए करोड़ों के गहने : खाने में मिलाई बेहोशी की दवा, हुई फरार

जुर्माना भरने के बाद ही खुलेंगी सील दुकानें

छह शराब ठेकों के खिलाफ की गई कार्रवाई में प्रत्येक दुकान पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अब संबंधित संचालकों को पहले निर्धारित जुर्माना जमा करना होगा। इसके बाद ही विभागीय प्रक्रिया पूरी होने पर दुकानों को दोबारा खोलने की अनुमति मिल सकेगी। इस कार्रवाई से विभाग ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि शराब की बिक्री में मनमानी कीमत वसूलने वाले कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में एक ही कंपनी के ठेके

बताया गया है कि कुल्लू के साथ मंडी और लाहौल-स्पीति में भी शराब के ठेकों का संचालन तेलंगाना की एक कंपनी के पास है। ऐसे में विभाग की ओर से संबंधित कंपनी और उसके अधीन आने वाले शराब विक्रेताओं को भी नियमों के अनुरूप कारोबार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। आबकारी विभाग का फोकस अब शराब की बिक्री में निर्धारित दरों का पालन करवाने के साथ-साथ अवैध शराब और नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों पर भी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 347 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण

कई दुकानों में बीयर की कमी बनी समस्या

एक तरफ जहां शराब की कीमतों को लेकर विभाग ने कार्रवाई की है, वहीं जिले के कई शराब ठेकों में बीयर के स्टॉक की कमी भी देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार कुछ दुकानों पर मांग के मुताबिक बीयर उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

 

उपायुक्त गग्नेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्टॉक की समस्या को दूर करने के लिए विभाग संबंधित कंपनी के साथ समन्वय कर रहा है। कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही दुकानों पर बीयर की उपलब्धता से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-  कार से मिला ढेर सारा चिट्टा, ग्राहक का इंतजार कर रहा था अंकित- हुआ गिरफ्तार

अवैध बीयर की खेप भी पकड़ी जा चुकी है

कुल्लू में शराब कारोबार से जुड़ी निगरानी के बीच आबकारी विभाग ने हाल ही में अवैध बीयर की बड़ी खेप भी पकड़ी थी। विभाग की टीम ने एक ट्रक से 500 पेटी अवैध बीयर बरामद की थी।

आबकारी विभाग की कार्रवाई का सिलसिला जारी

इस कार्रवाई के बाद अब ओवरचार्जिंग के मामले में छह दुकानों को सील किए जाने से साफ है कि विभाग शराब की बिक्री से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग की ओर से वैध तरीके से शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख