#विविध

September 9, 2026

हिमाचल : फोन ठीक करवाने गया 12वीं का छात्र लापता, पांच बहनों का है इकलौता भाई

मां-बाप और पांचों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है

शेयर करें:

gaurav missing case family searching nadaun hamirpur himachal

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां नादौन के चौआन चुकनाल्या का रहने वाला गौरव नाम का लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बेटे के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है।

लड़का हुआ लापता

बताया जा रहा है कि लड़का पिछले करीब आठ दिन से लापता है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बेटे के लापता होने से परिजन काफी घबराए हुए हैं। परिजन लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से कैदी फरार, IGMC में उपचार के लिए लाया था- मचा हड़कंप

फोन ठीक करवाने गया था गौरव

लापता बच्चे के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नादौन पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि बीती 31 अगस्त, सोमवार को उनका बेटा गौरव  घर से फोन ठीक करवाने के लिए निकला था। गौरव उर्फ मिट्टू पुत्र गौतम (रमेशचंद) +2 का छात्र है।

मां-बाप, बहनें परेशान

परिजनों ने बताया कि गौरव अपने घर पर सबका बहुत लाडला है। गौरव की पांच बहनें हैं और गौरव सबसे छोटा भाई है। गौरव के ऐसे अचानक लापता होने से उसके माता-पिता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी गेस्ट हाउस में ठहर सकेगा आम आदमी- 3 हजार में मिलेगा कमरा

नहीं लौटा वापस घर

परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को जब देर शाम तक गौरव घर वापस नहीं आया तो उन्हें चिंता सताने लगी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। गौरव के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब गौरव को घर से गए हुए 9 दिन हो गए हैं और उसका कुछ अता-पता नहीं है।

कहीं नहीं जाता था बिना बताए

परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाता था। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार गौरव की तलाश में दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल के इस शहर पर मंडराया बड़ा खतरा- संकट में 270 मकान, सर्वे में हुआ खुलासा

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गौरव की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी गौरव की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने गौतम के परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही गौरव को सही-सलामत ढूंढ लिया जाएगा।

गौरव को ढूंढने में करें मदद

गौरव के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को गौरव के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया नजदीकी थाने या इस नंबर 9805336910 पर संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख