#विविध

September 10, 2026

RETRO लुक के दीवाने हुए हिमाचल के नेता- तस्वीरों में दिखा अलग ही स्टाइल, फैंस खुश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह पत्नी के साथ दिखे रेट्रो अंदाज में

शेयर करें:

himachal-politicians-join-viral-1980s-retro-ai-photo-trend

शिमला। सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराना दौर एक बार फिर नए अंदाज में लौट आया है। 1980 के दशक की यादों और उस समय के फैशन को दिखाने वाली तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

हिमाचल के नेताओं को भाया रेट्रो ट्रेंड

आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ फिल्मी सितारे, क्रिकेटर और राजनीतिक हस्तियां भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रही हैं। अब इसका असर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बिन बारिश भूस्खलन : चलती बस पर दरकी पहाड़ी, अंदर घुसी बड़ी-बड़ी चट्टानें

कई नेताओं ने साझा की फोटोज

प्रदेश के कई नेताओं ने अपनी तस्वीरों को 1980 के दशक के लुक में सोशल मीडिया पर साझा किया है। इनमें कुछ नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से अपनी वर्तमान तस्वीरों को रेट्रो अंदाज दिया, जबकि कुछ ने अपने पुराने दौर की वास्तविक तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

लोगों में हो रही खूब चर्चा

हिमाचल के नेताओं की इन तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, कैमरा इफेक्ट और पुराने समय की तस्वीरों जैसा बैकग्राउंड नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इन पोस्ट को लेकर लोगों के बीच भी खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता बस स्टैंड पर लगाते हैं रेहड़ी, बेटी ने NEET पास कर रचा इतिहास- बनेगी डॉक्टर

अनुराग ठाकुर ने भी अपनाया 80s वाला अंदाज

हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भी इस सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर को 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने अंग्रेजी में “Joining the 80s trend” लिखा।

 

May be an image of one or more people, beard, people smiling and suit

 

उनकी तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। तस्वीर में उनके मौजूदा लुक को पुराने दौर की शैली में प्रस्तुत किया गया है। AI आधारित फोटो ट्रेंड में नेताओं की भागीदारी यह दिखाती है कि सोशल मीडिया पर चलने वाले नए ट्रेंड अब राजनीति का भी हिस्सा बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गौशाला में घुसा आवारा सांड, 35 वर्षीय शख्स को सींग से उठाकर पटका- थमीं सांसें

विक्रमादित्य सिंह पत्नी के साथ दिखे रेट्रो अंदाज में

हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस ट्रेंड को अपने अंदाज में अपनाया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रेट्रो स्टाइल में तैयार तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

 

May be an image of one or more people and people smiling

 

तस्वीर में दोनों को 1980 के दशक की शैली के अनुरूप तैयार किए गए लुक में देखा जा सकता है। पुराने दौर के कपड़े और फोटो का ट्रीटमेंट तस्वीर को विंटेज अंदाज देते हैं। सोशल मीडिया पर नेताओं की निजी और पारिवारिक तस्वीरों के इस तरह के क्रिएटिव प्रयोग भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 6 शराब ठेके सील...वसूल रहे थे MRP से ज्यादा पैसे, लगा बड़ा जुर्माना

सुधीर शर्मा ने AI फोटो नहीं, शेयर की पुरानी तस्वीर

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इस ट्रेंड को थोड़ा अलग तरीके से अपनाया। जहां कई नेता AI की सहायता से अपनी नई तस्वीरों को पुराने जमाने का रूप दे रहे हैं, वहीं सुधीर शर्मा ने अपने पुराने समय की वास्तविक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

 

May be an image of one or more people, people smiling and suit

 

उन्होंने तस्वीर के साथ “The 80s classic” कैप्शन का इस्तेमाल किया। पुरानी तस्वीर होने के कारण इसमें उस दौर की वास्तविक झलक दिखाई देती है। इस वजह से उनकी पोस्ट AI से तैयार की गई रेट्रो तस्वीरों से अलग नजर आई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 347 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण

जयकाम ने भी दिखाया 80s वाला लुक

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी इस सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बने। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए “थ्रोबैक टू 80s...” कैप्शन लिखा। उनकी पोस्ट में भी 1980 के दशक की शैली को प्रमुखता दी गई है। नेताओं की इन पोस्ट से सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड हिमाचल में भी तेजी से चर्चा का विषय बनता दिखाई दे रहा है।

 

May be an image of one or more people, beard and people smiling

यह भी पढ़ें- शिमला ZP में किसका राज? 2 निर्दलीय बने किंगमेकर, आज होगा कांग्रेस-BJP की किस्मत का फैसला

दीपराज ने मजेदार अंदाज में किया ट्रेंड फॉलो

करसोग से भाजपा विधायक दीपराज ने भी रेट्रो ट्रेंड में अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आखिर हर कोई 80s की यादों की तरफ क्यों लौट रहा है और वह भी इस दौर की नॉस्टैल्जिया से जुड़ गए हैं।

 

उनका कैप्शन इस ट्रेंड को लेकर नेताओं के हल्के-फुल्के अंदाज को भी दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट नेताओं को राजनीतिक गतिविधियों से इतर उनके व्यक्तिगत और अनौपचारिक अंदाज में भी लोगों से जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : भाई को घर से निकालने का षड्यंत्र! बिजली मीटर में फर्जीवाड़ा, पिता-पुत्र पर FIR

सांसद सुरेश कश्यप भी ट्रेंड में शामिल

शिमला से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने भी 1980 के दशक की थीम वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ “Throwback to 80’s” कैप्शन लिखा।

 

May be an image of one or more people

सोशल मीडिया पर छाया ट्रेंड

इस तरह हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई नेता एक ही सोशल मीडिया ट्रेंड में नजर आए। किसी ने AI से तस्वीर तैयार करवाई तो किसी ने पुराने दौर की अपनी वास्तविक फोटो को ही सोशल मीडिया पर दोबारा सामने रखा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कॉलेज गई युवती नहीं लौटी घर, तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन- फोन भी बंद

हिमाचल के बाहर भी नेताओं में लोकप्रिय हुआ ट्रेंड

80s रेट्रो ट्रेंड केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं है। देश के कई बड़े नेता भी इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुरानी दौर से जुड़ी तस्वीरें भी इस ट्रेंड के तहत सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं।

सोशल मीडिया पर छाए नेता

राजनीतिक दलों और नेताओं की सोशल मीडिया टीमों की ओर से भी ऐसी तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। इससे साफ है कि AI और डिजिटल फोटो एडिटिंग अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग भी इसका इस्तेमाल अपनी सोशल मीडिया मौजूदगी को अधिक आकर्षक बनाने के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नौकरानी ने चुराए करोड़ों के गहने : खाने में मिलाई बेहोशी की दवा, हुई फरार

आखिर क्यों वायरल हो रहा है 80s रेट्रो ट्रेंड?

1980 का दशक अपने अलग फैशन, हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़ों, कैमरा क्वालिटी और फोटो एलबम संस्कृति के लिए जाना जाता है। उस समय की तस्वीरों में आज के डिजिटल कैमरों जैसी स्पष्टता नहीं होती थी। हल्का ग्रेन, अलग रोशनी और पुराने कैमरे का प्रभाव तस्वीरों को एक खास पहचान देता था।

AI ने किया आसान

AI तकनीक ने अब इसी पुराने अंदाज को नई तस्वीरों में दोबारा तैयार करना आसान बना दिया है। लोग अपनी सामान्य तस्वीर को AI टूल में देकर उसे 80s के फैशन और फोटोग्राफी स्टाइल में बदल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचा रहा चिट्ठियां : 10 मिनट में घर-घर पहुंच रही डाक

तस्वीर में कपड़ों से लेकर बालों की शैली तक बदली जा सकती है। बैकग्राउंड को पुराने घर, स्टूडियो, सड़क या उस समय की फिल्मी शैली के अनुरूप तैयार किया जाता है। इसके अलावा लाइटिंग और फोटो क्वालिटी में भी बदलाव करके तस्वीर को ऐसा रूप दिया जाता है, जैसे वह कई दशक पहले कैमरे से खींची गई हो।

पुरानी यादों और AI का नया मेल

इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पुरानी यादों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा जा रहा है। लोगों को अपने वर्तमान चेहरे के साथ उस दौर की कल्पना करने का मौका मिल रहा है, जिसमें उन्होंने शायद जीवन का कोई हिस्सा बिताया हो या जिसे उन्होंने केवल पुरानी तस्वीरों और फिल्मों के जरिए देखा हो।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में भांग की खेती के नियम बदले- प्रति बीघा 1000 रुपये शुल्क, CCTV की रहेगी निगरानी

डिजिटल बदलाव की झलक

हिमाचल के नेताओं की सोशल मीडिया पोस्ट भी इसी डिजिटल बदलाव की एक झलक पेश कर रही हैं। राजनीतिक बयान और सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग इन रेट्रो तस्वीरों के जरिए नेता अपने फॉलोअर्स के साथ हल्के और अनौपचारिक अंदाज में जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख