शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिरमौर जिले के कमरऊ में भारी लैंडस्लाइड से हालात बिगड़ गए, जबकि परवाणू और शिमला में भी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कें बाधित होने से लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
लैंडस्लाइड की चपेट में आया ट्रक
बता दें कि सिरमौर जिले में मंगलवार दोपहर बाद भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। कमरऊ के बागनाधार माइन में अचानक भारी लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में ट्रक में सवार तीन लोग आ गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को नौकरी का मौका: 500 पदों पर होगी बंपर भर्ती; जानें पूरी डिटेल
परवाणू में सड़क धंसी, पलटने से बचा कैंटर
परवाणू के सेक्टर-5 में ओल्ड कसौली रोड पर भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान एक कैंटर भी पलटने से बाल-बाल बच गया। भारी बारिश के चलते परवाणू और कसौली में कई जगह हालात बिगड़ गए हैं।
शिमला के टुटू में लैंडस्लाइड, गाड़ियां और बाइक चपेट में
शिमला के उपनगर टुटू में नालागढ़ को राजधानी शिमला से जोड़ने वाली सड़क पर लैंडस्लाइड हो गया। मलबे की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियां और एक बाइक आ गई। इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी बाल-बाल बच गया। लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी पर बने जसवाल भवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म**र्डर- युवक के सिर को बुरी तरह कु...चला, चेहरा भी पहचान से बाहर
ताराहाल और छोटा शिमला में पेड़ गिरे
शिमला के ताराहाल के पास एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया। वहीं छोटा शिमला सचिवालय के पास देवदार का बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
परवाणू के बोटलिंग प्लांट में घुसा पानी
परवाणू में भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया। हिमफेड के बोटलिंग प्लांट में भी पानी घुस गया। इससे मशीनों और पैकेजिंग सामान को नुकसान पहुंचा है। कसौली और परवाणू में कई जगह पेड़ गिरने और घरों में पानी घुसने की घटनाएं सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें- 27 साल बाद हिमाचल में फिर लॉटरी शुरू- दिवाली पर होगा पहला ड्रॉ, घर बैठे आजमाएं किस्मत
सिरमौर में नाले के उफान में फंसे 43 बच्चे और 12 शिक्षक
सिरमौर में एक नाले में अचानक पानी बढ़ गया। इसके चलते मातर स्कूल के 43 बच्चे और 12 शिक्षक करीब तीन घंटे तक फंसे रहे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऊना, सोलन, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, चंबा और कांगड़ा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूल में खीर खाने से बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मचा हड़कंप
लाहौल में बादल फटा, 250 मीटर सड़क बही
लाहौल के चोखंग के गौरी नाला में सुबह बादल फटने की घटना हुई। इसके कारण चोखंग-नैनगाहर सड़क बंद हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क का करीब 250 मीटर हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया है।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बारिश को देखते हुए लोगों को नदी-नालों और लैंडस्लाइड वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि जरूरत न होने पर बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर, मलबे में दबे 3 मजदूर; 17 घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट
IMD के अनुसार बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन और शिमला में यलो अलर्ट है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।
23 अगस्त से कमजोर पड़ सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूल में खीर खाने से बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मचा हड़कंप
शाहपुर में खड्ड में बहता दिखा अज्ञात व्यक्ति
रविवार को कांगड़ा के शाहपुर के पुहाड़ा में खोली खड्ड में एक अज्ञात व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया। पानी का बहाव बहुत तेज था, इसलिए मौके पर मौजूद लोग उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सके। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मानसून में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक 1 जून से 17 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 519.5 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार 469.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
