#अपराध

August 19, 2026

हिमाचल में एक और म**र्डर- युवक के सिर को बुरी तरह कु...चला, चेहरा भी पहचान से बाहर

सड़क से काफी निचे मिली देह

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में एक हत्या के मामले को अभी दो दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि एक और सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आ गई। ताजा मामला जिला चंबा से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

संदिग्ध हालत में मिला शव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी इलाके से सामने आया है। यहां पर आज बुधवार सुबह इलाके से गुजर रहे लोगों को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूल में खीर खाने से बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मचा हड़कंप

मौके पर पहुंची पुलिस और विधायक 

बता दें कि युवक की बाइक सड़क किनारे सुरक्षित हालत में खड़ी मिली है और बाइक पर लॉक भी लगा हुआ था। इसके बाद सड़क से काफी नीचे जाकर युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी ली।

बेरेहमी से की हत्या 

बताया जा रहा है कि शव की हालत बेहद खराब थी। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा शरीर के एक हाथ पर भी गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। शव पर कई जगह चोटों के निशान मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

 

यह भी पढ़ें- 27 साल बाद हिमाचल में फिर लॉटरी शुरू- दिवाली पर होगा पहला ड्रॉ, घर बैठे आजमाएं किस्मत

मृतक की पहचान नेगी राणा के रूप में

शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव गुड़ेश निवासी नेगी राणा उम्र 38 साल के रूप में हुई है। मृतक ढाबा मालिक था। दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूकंप के झटकों से दहशत- एक घंटे के भीतर 3 बार कांपी धरती, घर से भागे लोग

पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके का जायजा लिया और जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था। मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और साफ हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख