चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां होली-खड़ामुख मार्ग पर बन रहा पुल अचानक लैंडस्लाइड की चपेट में आकर ढह गया। पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के बाद यह निर्माणाधीन पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

निर्माण के अंतिम चरण में था पुल

जानकारी के अनुसार यह पुल लगभग तैयार हो चुका था और सिर्फ कुछ महीनों का काम बाकी था। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य 2023 में टेंडर होने के बाद शुरू हुआ था। लेकिन अचानक हुए भूस्खलन ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पशु-वन मित्र के बाद अब सुक्खू सरकार करेगी 'श्रमिक मित्र भर्ती', युवाओं में भरा आक्रोश

लैंडस्लाइड बना हादसे की वजह

भरमौर के विधायक जनक राज ने पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड के कारण यह पुल गिर गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव से पहले सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट का झटका, डीसी के 5% आरक्षण अधिकार पर लगाई रोक

80 साल का इंतजार और लंबा हुआ

स्थानीय लोगों के लिए यह पुल बेहद अहम था, क्योंकि आसपास के गांवों को जोड़ने के लिए अभी तक लकड़ी का अस्थायी पुल ही सहारा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लोग पिछले करीब 80 सालों से पक्के पुल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार और लंबा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रांसपोर्टर की हड़ताल ने बिगाड़े हालात, वाहनों के थमे पहिये; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

यातायात और जनजीवन प्रभावित

पुल के ढहने से इलाके में आवाजाही पर असर पड़ा है और लोगों को एक बार फिर पुराने अस्थायी रास्तों पर निर्भर रहना पड़ेगा। प्रशासन द्वारा जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें