ऊना। हिमाचल प्रदेश में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने का एक बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। खास बात यह कि सरकार की तरफ से युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का मौका दिया जा रहा है।
विदेश में नौकरी पाने का मौका
आपको बता दें कि हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के पास UAE जाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, दुनिया की जानी-मानी डिलीवरी कंपनी नून ने बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया में हिमाचल के साथ-साथ देश के किसी भी कोने के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ता कुत्तों का आतंक : 3 साल में 3 लाख लोगों को काटा, 11 की मौ.त- सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त
किन पदों पर भर्ती?
नून कंपनी दुबाई के मशहूर EMAAR ग्रुप का हिस्सा है- जिसने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का निर्माण किया है। अब इसी कंपनी द्वारा डिलीवरी राइडर्स के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में नहीं मिलेंगी दवाइयां : बंद रहेंगी मेडिकल शॉप, मरीजों को हो रही परेशानी
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन और कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 2500 दिरहाम बेसिक सैलरी यानी 75 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : 60 की उम्र में 30 KM साइकिल चला दुकान पहुंचते हैं रमेश, 40 साल से नहीं ली एक भी छुट्टी
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
यह भर्ती भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंसी 'श्रमण ओवरसीज' द्वारा दो अलग-अलग दिन आयोजित किया जाएगा। जिसमें-
- 24 मई, रविवार- हिसार, हरियाणा
- 26 मई, मंगलवार- ऊना हिमाचल
यह भी पढ़ें- HRTC बस में स्टूडेंट्स को भी देना होगा किराया, HIM कार्ड के बिना नहीं कर सकेंगे फ्री सफर
क्या-क्या मिलेंगी सुविधा?
सैलरी के साथ-साथ टिप्स और कमीशन से भी चयनित युवा 3500 से 5000 दिरहाम तक कमा सकता है। सैलरी के साथ-साथ कई सुविधाएं मिलेंगी, जैसे कि-
- टिप्स
- कमीशन
- फ्री रहना
- फ्री खाना-पीना
यह भी पढ़ें- HP बोर्ड परीक्षा में छेड़छाड़ : बच्चों के सही जवाब काटकर लिखे गए गलत उत्तर, रिपोर्ट में खुलासा
क्या रखी गई हैं शर्तें?
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- अंग्रेजी का मूल ज्ञान होना अनिवार्य है।
- वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
- रंग दृष्टि दोष नहीं होना चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास न्यूनतम एक वर्ष पुराना वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है।
- ड्राइविंग करते हुए पगड़ीधारी युवाओं को लिए भी हेल्मेट पहनना अनिवार्य होगा।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- फ्री रहने-खाने की सुविधा लाइसेंस मिलने तक ही दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले दो दिन के लिए HEATWAVE का अलर्ट, जमकर पड़ेगी तेज गर्मी
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.00 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
