सोलन। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका मिलने वाला है। हिमाचल के सोलन जिला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने दी है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के छह पदों पर और सहायिका के 21 पदों के लिए विभाग साक्षात्कार का आयोजन करेगा।
कहां हो रही भर्ती
बाल विकास परियोजना सोलन के तहत हो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्तीकब और कहां होंगे साक्षात्कार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 पदों और सहायिका के 21 पदों के लिए विभाग 13 और 14 नवंबर को साक्षात्कार लेगा। यह साक्षात्कार सुबह साढ़े 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 पदों के लिए 13 नवंबर को और आंगनबाड़ी सहायिका के 21 पदों के 14 नवंबर को निर्धारित केन्द्रों पर साक्षात्कार होंगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बाइक और कैंटर में हुई जोरदार टक्कर, एक घर का बुझ गया चिरागक्या होनी चाहिए योग्यता
- आवेदक का 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
- उच्च शिक्षा प्राप्त आवेदकों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
