मंडी। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मंडी जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
कब होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह साक्षात्कार 27 जनवरी, सोमवार को सुबह 10 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय खलियार में आयोजित किए जाएगा। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा उड़ाएगा सबसे तेज फाइटर जैट राफेल, 26 जनवरी को आसमान में दिखेगी धाक
कौनसे भरे जाएंगे पद?
यह साक्षात्कार चच्योट निधि लिमिटेड, चेलचौक द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। जैसें कि-
- कलेक्शन ऑफिसर
- लिपिक
- फील्ड ऑफिसर
- सहायक प्रबंधक
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। जैसे कि-
- कलेक्शन ऑफिसर- दस जमा दो उर्तीण
- लिपिक- दस जमा दो सहित कंप्यूटर में बेसिक
- फील्ड ऑफिसर- स्नातक पास
- सहायक प्रबंधक- BA, BCom.
यह भी पढ़ें : पहाड़ों की लेडी ड्राइवर, पति और परिवार ने छोड़ा साथ- ऐसे बनाई खुद की पहचान
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 25 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी में आया युवक, घुसा पड़ोसी के घर- मां समान महिला की लूटी आबरू
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करवा होगा।
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
