हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए सैंकड़ों पदों पर भर्ती का फैसला लिया है। सुक्खू सरकार के इस फैसले से हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को काफी राहत मिलेगी। सुक्खू सरकार ने विभिन्न विभागों में करीब 476 पदों को भरने की स्वीकृति दी है। सुक्खू सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की छवि पर दाग: पर्यटकों को लेकर बीच बाजार में भिड़े दो गुट, जमकर बरसाए लात-घूंसे
किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती
- पंचायत सेक्रेटरी (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड 26005 के तहत 119 पदों पर भर्ती
- डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के 176 पदों पर भर्ती
- ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड 26008 के तहत डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ सर्विस 145 पदों पर भर्ती
- सीनियर लैब टैक्नीशियन एमएलटी ग्रेड-2 पोस्ट कोड 26012 के तहत के 10 पदों पर भर्ती
- मेडिकल सोशल वर्कर (रेगुलर आधार पर) पोस्ट कोड 26006 के तहत 2 पदों पर भर्ती
- फिजियोचैरिटिक सोशल वर्कर पोस्ट कोड 26007 के तहत 5 पदों पर भर्ती
- रेडियोग्राफर पोस्ट कोड 26009 के तहत डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ सर्विस 5 पदों पर भर्ती
- डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में 5 पदों पर भर्ती
- फार्मासिस्ट (फार्मेसी आफिसर) पोस्ट कोड 26010 के तहत 4 पदों पर भर्ती
- स्पीच थैरेपिस्ट पोस्ट कोड 26011 के तहत 3 पदों पर भर्ती
- ऑडियोमैटरिक टैक्नीशियन पोस्ट कोड 26013 के तहत एक पद भरा जाएगा।
- लिथियो आर्टिस्ट ;ट्रेनीद्ध पोस्ट कोड 26014 के तहत एक पद भरा जाएगा
यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली के दिन मौसम भी बदलेगा अपना रंग, बारिश और तेज हवा का अलर्ट- जानें
कब से शुरू होंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026 रात 11 59 बजे तक चलेगी। अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/homepage पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर नहीं लौटी थी DAV स्कूल की छात्रा, पुलिस ने 4 राज्य में खोजा- MP से बरामद
पंचायत सचिवों को कितना मिलेगा वेतन
चयन आयोग की भर्ती अधिसूचना के अनुसार पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिव (प्रशिक्षु) के 119 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 12,500 रुपये प्रतिमाह समेकित निश्चित मानदेय दिया जाएगा। पंचायत सचिव पदों का जिला एवं श्रेणीवार वितरण बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना जिलों में किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा
मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता के पांच पद भरेंगे
सुक्खू सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता के दो पद भरने का फैसला लिया है। यह पद नियमित वेतनमान पर भरे जाएंगे, जबकि मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता ;प्रशिक्षुद्ध के पांच पद भी अधिसूचित किए गए हैं।
ये वेतनमान मिलेगा
विभिन्न पदों पर 18,000 रुपये, 17,500 रुपये तथा 21,500 रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क तथा अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/homepage पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव डॉ विक्रम महाजन ने युवाओं से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
