#अपराध

March 1, 2026

हिमाचल की छवि पर दाग: पर्यटकों को लेकर बीच बाजार में भिड़े दो गुट, जमकर बरसाए लात-घूंसे

स्की पैकेज को लेकर दो गुट आमने-सामने

शेयर करें:

ski package issue

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में उस समय माहौल अचानक गरमा गया, जब बर्फ वाले खेलों और उनके पैकेज को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले तो बात सिर्फ बहस तक सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे तकरार बढ़ती गई और देखते ही देखते मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

स्की पैकेज को लेकर दो गुट आमने-सामने

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के पर्यटन स्थल मनाली के सोलंगनाला का है। यहां पर विवाद बर्फ वाले खेलों और उनके पैकेज को लेकर ही है।कुछ लोग स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और एटीवी राइड जैसी गतिविधियों को मिलाकर टूरिस्टों को एक साथ बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली के दिन मौसम भी बदलेगा अपना रंग, बारिश और तेज हवा का अलर्ट- जानें

वहीं दूसरी तरफ कुछ स्थानीय लोग कह रहे हैं कि जो जिस खेल से जुड़ा है, वो सिर्फ वही काम करे। बस इसी बात को लेकर दोनों गुटों में बहस शुरू हुई और मामला विवाद तक पहुंच गया।

विवाद बढ़ा, हुई तोड़फोड़

यही बात दोनों पक्षों के बीच बहस का कारण बनी। शुरू में हल्की बहस हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह तनावपूर्ण स्थिति में बदल गई और विवाद के दौरान थोड़ी बहुत तोड़फोड़ भी हुई। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोग असमंजस में पड़ गए कि पर्यटक आने-जाने के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का क्या हाल होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर नहीं लौटी थी DAV स्कूल की छात्रा, पुलिस ने 4 राज्य में खोजा- MP से बरामद

दोनों पक्ष थाने पहुंचे

बात बढ़ने पर दोनों पक्ष अपनी शिकायतें लेकर मनाली थाना पहुंचे। DSP केडी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों गुटों के बीच चल रहे विवाद को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही विवाद

यह पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष भी स्की पैकेज को लेकर सोलंगनाला में विवाद हुआ था। उस समय कई दिनों तक सभी साहसिक गतिविधियां बंद रह गई थीं। इसका सीधा असर पर्यटन पर पड़ा था, और कई पर्यटक मनाली आने की बजाय लाहौल या अन्य क्षेत्रों की ओर रुख कर गए थे। स्थानीय व्यवसायियों और होटल संचालकों को भी बड़ा नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता

स्थानीय लोग बताते हैं कि सोलंगनाला मनाली के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और एटीवी राइड जैसी गतिविधियों के कारण देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इसलिए, इस तरह के विवाद से न केवल स्थानीय व्यवसाय प्रभावित होते हैं, बल्कि पर्यटन का भी नुकसान होता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख