चंबा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। चंबा जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
यह साक्षात्कार निजी कंपनी जेंडोरोईट SR सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर एंड पैकर के 100 पदों को चंडीगढ़ में भरा जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: मुनाफे के चक्कर में लगा तगड़ा चूना, शेयर मार्केट के नाम पर डुबाए लाखोंकब होंगे साक्षात्कार?
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह साक्षात्कार तीन दिन सुबह 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।कहां होंगे साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार-- 16 जनवरी, वीरवार- रोजगार कार्यालय बालू
- 17 जनवरी, शुक्रवार- उपरोजगार कार्यालय सुंडला
- 18 जनवरी, शनिवारप- उपरोजगार कार्यालय चुवाड़ी
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में SIS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। साक्षात्कार में 12वीं या उससे अधिक पास युवा भी भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब : जो 20 वर्षों के बाद निकलते हैं यात्रा करनेक्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को 13,200 रुपए से 17,097 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे कि-- पेंशन
- मेडिकल इंश्योरेंस
- बोनस
- ग्रेच्युटी
- EPF
- ESIC
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर सुबह 10.30 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। जैसे कि-- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीकरण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
