शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर सुक्खू सरकार हमेशा विपक्ष के निशाने पर रहती है। लेकिन अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में सरकारी भर्तियां करना शुरू कर दी हैं। जिसके तहत अब हिमाचल सरकार ने वन विभाग में 100 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसकी भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
दरअसल राज्य सरकार ने वन विभाग में 100 वन रक्षकों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में सुक्खू कैबिनेट ने इन पदों को भरने को हरी झंडी दी थी, जिसके बाद विभाग ने भर्ती की तैयारी तेज कर दी है। इस कदम से न केवल जंगलों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि बेरोजगार युवाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के हक में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब इस बिजली परियोजना से मिलेगी 18% रायल्टी
जिलावार तय किए गए पद
- वन विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सभी 100 पदों को जिलास्तर पर भरा जाएगा।
- मंडी सर्कल में 17
- हमीरपुर सर्कल में 12
- चंबा सर्कल में 10
- धर्मशाला सर्कल में 10
- सोलन सर्कल में 10
- नाहन सर्कल में 10
- बिलासपुर सर्कल में 6
- कुल्लू सर्कल में 6
- रामपुर सर्कल में 4
- शिमला सर्कल में 1
- वन्य प्राणी विंग शिमला में 4
- वन्य प्राणी विंग धर्मशाला में 3
- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी में 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम ;शेड्यूलद्ध जल्द ही जारी किया जाएगा।
सीसीएफ को निर्देश, आरक्षण रोस्टर तैयार करें
वनबल प्रमुख समीर रस्तोगी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर पदों के आरक्षण रोस्टर को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रोस्टर तैयार होते ही भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर फिर बढ़ी हलचल, CM सुक्खू के बाद डिप्टी सीएम दिल्ली पहुंचे
कम कर्मचारियों पर भारी जिम्मेदारी
वन विभाग में लंबे समय से वन रक्षकों के कई पद खाली चल रहे हैं, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ गया है। जानकारी के अनुसारए वर्तमान में एक वन रक्षक के पास पांच से छह वन बीटों की जिम्मेदारी है। जंगलों की रक्षाए वन अपराधों पर नजर और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में विभाग की भूमिका अहम है। हाल के दिनों में अवैध कटान के बढ़ते मामलों ने इस ओर ध्यान आकर्षित किया हैए जिससे इन पदों को भरने की मांग तेज हो गई थी।
यह भी पढ़ें : सेब से लदे पेड़ों पर आरी चलाने से शिक्षा मंत्री नाखुश, CM सुक्खू को याद दिलाई वीरभद्र सरकार की नीति
अनुबंध आधार पर होगी सीधी भर्ती
वन विभाग इन पदों को अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरेगा। विभाग के अनुसार वर्तमान में लगभग 300 वन रक्षक विभिन्न विशेष ड्यूटियों और मुख्यालय में तैनात हैं, जिससे फील्ड में स्टाफ की भारी कमी हो गई है। नए नियुक्त कर्मचारी विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा लाएंगे और साथ ही बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर की बड़ी पहल: आपदा पीड़ितों को खाद्य सामग्री सहित गद्दे, कंबल, बर्तन के भेजे दो ट्रक
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
इस भर्ती अभियान को राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। रोजगार के इस अवसर से न केवल युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि वन विभाग की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।
