शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 500 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका आया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
वन मित्रों के लिए 50% पद आरक्षित
कुल 500 पदों में से 50 फीसदी पद वन मित्रों के लिए आरक्षित रहेंगे। वन मित्रों को शारीरिक परीक्षा से छूट दी जाएगी। हालांकि, उन्हें 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका- 3,950 पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
चयन के बाद 6 महीने की ट्रेनिंग जरूरी
भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए छह महीने का प्रशिक्षण करना जरूरी होगा। प्रशिक्षण के बाद इससे जुड़ी परीक्षा भी देनी होगी। परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार सहायक वनरक्षक के पद पर बने रह सकेंगे।
मेरिट के आधार पर मिलेगा नियुक्ति का मौका
उपलब्ध पदों के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रस्ताव जारी किए जाएंगे। इसके अलावा विज्ञापित पदों की संख्या के 10 फीसदी उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट भी बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : राशन कार्ड धारकों को दिवाली तोहफा, एडवांस में मिलेगा सरसों के तेल और....
संस्थान में होगी छह महीने की ट्रेनिंग
सहायक वनरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को विभाग की ओर से तय वन प्रशिक्षण संस्थान या अकादमी में छह महीने की अनिवार्य ट्रेनिंग लेनी होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में 40% अंक जरूरी
ट्रेनिंग के बाद होने वाली परीक्षा में उम्मीदवार को कम से कम 40 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। 40 फीसदी या इससे ज्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार ही सहायक वनरक्षक के पद पर बने रहने के पात्र होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : वाल्मीकि गेट विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, SHO समेत 14 घायल- 12 लोग गिरफ्तार
नियमित सरकारी कर्मचारियों जैसी मिलेंगी सुविधाएं ?
सहायक वनरक्षकों को नियमित सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। उन्हें मेडिकल खर्च की भरपाई, एलटीसी और अन्य नियमित सेवा लाभ नहीं दिए जाएंगे।
पेंशन और GPF की सुविधा भी नहीं
इन कर्मचारियों पर नियमित सरकारी कर्मचारियों वाले पेंशन, GPF और अन्य सेवा नियम लागू नहीं होंगे। यानी यह भर्ती नियमित सरकारी नौकरी की तरह नहीं होगी, बल्कि तय अवधि और शर्तों के आधार पर होगी।
