ऊना। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अचछी खबर आई है। ऊना जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय अंब के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 17 पद भरे जाएंगे

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, पति- पत्नी समेत परिवार 3 सदस्यों की मौ*त; बेटा गंभीर

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई, बुधवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत 10 जुलाई, 2026 शुक्रवार को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी अंब के कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं। 

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 बुधवार को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय अंब में आोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अंब कुलदीप कुमार ने दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रिंग सेरेमनी हुई, शादी की तारीख भी तय...18 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन का परिवार फरार

कहां-कहां भरे जाएंगे पद?

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 
  • वधमाण-दो : एक पद
  • जवाल-एक : एक पद
  • बदाऊ-एक : एक पद

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुबह हुई शादी, शाम को टूटा रिश्ता- विदाई के वक्त ससुराल जाने से मुकर गई दुल्हन

  • आंगनवाड़ी सहायिका
  • कोटली : एक पद
  • सिद्धचलेहड़ : एक पद
  • पिंजौर-दो : एक पद
  • बेहड़ : एक पद
  • वधमाणा-दो : एक पद
  • लडियाल चूक : एक पद
  • कटौहड़ कलां-दो : एक पद
  • बीजापुर : एक पद
  • बाजीगर मुहल्ला : एक पद
  • टकोली : एक पद
  • शिवपुर : एक पद
  • हीरानगर-दो : एक पद
  • दियाड़ा-दो : एक पद
  • बेहड़ी : एक पद 

यह भी पढ़ें : घर से निकला मासूम दिव्यांश, 3 दिन से नहीं लौटा वापस; बेबस माता-पिता ने मांगी मदद

 

क्या रहेगा आयु सीमा?

 

आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : सड़क धंसते ही हवा में लटकी HRTC बस.. अंदर सवार थे 30 लोग, मची चीख-पुकार

क्या रखी गई हैं शर्तें?

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कु.चल दिया 26 वर्षीय बाइक सवार युवक, मौके पर निकले प्राण

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-

  • शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
  • अनुभवी- 3 अंक
  • दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
  • SC/ST/OBC- 2 अंक
  • बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
  • एकल नारी- 3 अंक
  • दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
  • बेटियों की माता- 2 अंक
  • साक्षात्कार- 3 अंक 

यह भी पढ़ें- किन्नर कैलाश की तरह कहीं मणिमहेश यात्रा तो नहीं होगी रद्द! स्थानीय लोगों ने लिया है बड़ा फैसला; जानें

क्या लाना होगा साथ?

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।