धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश की एक बड़ी कंपनी प्रदेश में बंपर भर्ती करने जा रही है। जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। कंपनी 200 के करीब पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसके लिए कंपनी साक्षात्कार का आयोजन करेगी। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला अक्षय कुमार ने दी है। इन पदों के लिए विभिन्न स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे भाग लेकर नौकरी का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

 कौन सी कंपनी कितने पदों पर करेगी भर्ती

भर्ती को लेकर जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 180 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगी। कंपनी योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर करेगी।

 

यह भी पढ़ें : महिलाओं को सरकारी नौकरी में मिलेगा 25 % कोटा, CM सुक्खू ने महिला दिवस पर की 3 बड़ी घोषणाएं

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा इससे अधिक शिक्षित अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है।

वेतन और अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह लगभग 17 हजार से 23 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: EMT कर्मी ने 108 एंबुलेंस में ही कर दी महिला से नीचता, देवरानी के साथ जा रही थी अस्पताल

इन स्थानों पर होंगे साक्षात्कार

भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

  • 09 मार्च – उप रोजगार कार्यालय नूरपुर
  • 10 मार्च – उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर
  • 11 मार्च – उप रोजगार कार्यालय नगरोटा
  • 12 मार्च – उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला
  • 13 मार्च – उप रोजगार कार्यालय बडोह
  • 16 मार्च – उप रोजगार कार्यालय देहरा

सभी साक्षात्कार सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज

साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, निवास प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा यदि कोई अनुभव प्रमाण पत्र हो तो वह भी साथ लाना होगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पिता के कंधों पर बेटों की अर्थियां, HRTC बस-बाइक टक्कर में बुझ गए दो घरों के चिराग

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने से पहले विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट   https://eemis.hp.nic.in   पर जाकर अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिए गए मोबाइल नंबर 8558062252  पर संपर्क कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकती है जो सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें