#हादसा

March 8, 2026

हिमाचल में पिता के कंधों पर बेटों की अर्थियां, HRTC बस-बाइक टक्कर में बुझ गए दो घरों के चिराग

बीसीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र थे दोनों, 21 साल की दोनों की उम्र

शेयर करें:

dehra kangra road Accident

देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। जिन बेटों की पढ़ाई पूरी होने की खुशी में घरों में सपने सज रहे थे, उन्हीं बेटों की अर्थी को आज पिता ने कांधा दिया। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई। दोनों युवक बीसीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र थे और अगले महीने उनकी डिग्री पूरी होने वाली थी। परिवारों को उम्मीद थी कि बेटे पढ़-लिखकर घर की जिम्मेदारी संभालेंगे और बुजुर्ग माता.पिता का सहारा बनेंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

बस बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत

दरअसल बीते रोज शनिवार देर शाम को कांगड़ा के देहरा में एक बाइक की एचआरटीसी बस से जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ था। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। दोनों युवक 22 और 23 साल के बताए जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भी.षण हा*दसा: HRTC बस से टकराई बाइक, 22 और 23 साल के दो युवकों की मौ*त

गांव के दो घरों से उठती चीखों से दहला क्षेत्र

आज रविवार को जब दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। एक ही गांव के दो घरों से उठती चीख.पुकार ने हर किसी का दिल दहला दिया। परिजन और ग्रामीण इस दर्दनाक हादसे को याद कर रो पड़े। जिन युवकों ने आगे चलकर अपने माता पिता का सहारा बनना था, आज उन बेटों की अर्थियों केा उनके पिता को कांधा देना पड़ा। इस ह्रदविदारक दृश्य को देख कर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। दोनों युवकों की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब तुरंत बुक नहीं होगा गैस सिलेंडर : 25 दिन करना पड़ेगा इतंजार, जानें क्यों

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर देहरा के खबली दोसड़का के पास हुआ। होशियारपुर से धर्मशाला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और सामने से आ रही मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस का अगला हिस्सा भी मुड़ गया।

एक की मौके पर मौत, दूसरे की अस्पताल में

मोटरसाइकिल चला रहे 21 वर्षीय दिव्यांश पुत्र केवल कुमार निवासी चनौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे 22 वर्षीय पीयूष पुत्र राजकुमार निवासी कनोल को गंभीर हालत में लोगों ने एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल देहरा पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अब उधार पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कल से लागू होगी नई व्यवस्था

मंदिरों से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बनखंडी स्थित बगलामुखी मंदिर और कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खबली चौक के पास सामने से आ रही बस के साथ उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने एक स्कूल बस को ओवरटेक किया था और अपनी लेन में लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश को तरसे लोग : चार जिलों में हीट-वेव का अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

डिग्री पूरी होने से पहले ही टूट गए सपने

दोनों छात्र ढलियारा स्थित ठाकुर संस्थान में बीसीए छठे सेमेस्टर में पढ़ रहे थे। अगले महीने उनकी डिग्री पूरी होने वाली थी और परिवार को उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी कर वे अपने घरों का सहारा बनेंगे। लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क किनारे खड़े ट्रक को बस ने मारी टक्कर, एक परिवार उजड़ा; चीखों से दहला इलाका

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आज रविवार को दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे की हर पहलू से जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख