हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों को भरने के लिए 7 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
19 से 40 साल के पुरुष उम्मीदवार ले सकते हैं हिस्सा
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में 19 से 40 वर्ष की आयु के पुरुष उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता को ज्यादा कठिन नहीं रखा गया है। 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी भर्ती के लिए पात्र होंगे। इंटरव्यू का समय सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक रहेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इंजीनियर की 7 दिन बाद मिली खबर, सुरंग में सुरक्षित- फिर जगीं परिवार की उम्मीदें
लंबाई और वजन की भी रखी गई है शर्त
भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक योग्यता भी तय की गई है। उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच होना जरूरी है। इन योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
चयन होने पर मौके पर ही मिलेगा ऑफर लेटर
इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिया जाएगा। नौकरी में उम्मीदवारों को रोजाना करीब 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करनी होगी। इसके बदले चयनित युवाओं को पद और ड्यूटी के अनुसार 18,500 रुपये से लेकर 24,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : मा**रकर झाड़ियों में फेंका था आदमी, चेहरे का किया था बुरा हाल- महिला ने कबूला सच
हिमाचल या चंडीगढ़ में मिलेगी नौकरी
भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में तैनाती दी जाएगी। ऐसे में जो युवा सिक्योरिटी गार्ड या सुपरवाइजर की नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह रोजगार पाने का अच्छा मौका है।
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर 11 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
