शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में सरकारी सेवाओं के द्वार एक बार फिर खुल गए हैं और बेरोजगार युवाओं को रोजगार का नया अवसर मिलने जा रहा है। अगले दो दिनों में 114 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। 

2 दिन में भरे जाएंगे 114 डॉक्टरों के पद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में यह जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत अगले दो दिनों में 114 डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल: चरस के साथ बस में सवार थे तस्कर, पुलिस को लगी भनक- कार्रवाई कर फेल किया मिशन

स्वास्थ्य विभाग की बैठक में लिए गए अहम फैसले

CM सुक्खू ने सदन को बताया कि वह हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की बैठक करके आए हैं, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकार अब स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट में खास प्रावधान

CM ने कहा कि इस बार बजट में नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इसके अलावा हमीरपुर के लिए पहले ही 500 करोड़ और चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट तय किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नकली नोटों की एंट्री, ठग ने सब्जीवाले को लगाया ₹500 का चूना

नए मेडिकल कॉलेजों की स्थिति पर स्वीकारोक्ति

IGMC और टांडा मेडिकल कॉलेज को छोड़कर बाकी नए खोले गए मेडिकल कॉलेज अभी सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं। इन कॉलेजों में सुविधाओं और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए सरकार काम कर रही है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और पीजी सीटों पर जोर

सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले कुछ डॉक्टरों को एनओसी दी गई थी, जो एम्स बिलासपुर चले गए, जिससे दिक्कतें बढ़ीं। अब पीजी सीटें बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में डॉक्टरों की कमी न हो।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

270 विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती

बजट में 270 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का फैसला लिया गया है। इससे प्रदेश के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ सेवाएं बेहतर होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले एक साल के भीतर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। दोनों विभागों की समीक्षा वह खुद कर रहे हैं।

अब स्वास्थ्य सेवाओं पर खास फोकस

सीएम ने कहा कि पहले स्वास्थ्य सेवाओं को उतना ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब सरकार इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। वहीं, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में भी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 58 पद खाली पड़े हैं। इनमें जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 2, स्टेनो टाइपिस्ट के 16 और फ्राश, चौकीदार व माली के 40 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8वीं पास के लिए नौकरी : 23 हजार तक मिलेगी सैलरी, यहां जानें पूरी डिटेल

भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार का जवाब

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के सवाल के लिखित जवाब में दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से तृतीय श्रेणी के पद भरने के लिए भर्ती निदेशालय को मांग पत्र प्राप्त हो चुके हैं और भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें