#रोजगार
August 24, 2026
हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन
आवेदन करने के लिए महज कल शाम तक का समय बचा है
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सोलन जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। राहत की बात ये है कि इस साक्षात्कार में पुरुषों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थी भी भाग ले सकती हैं।
आपको बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम, LIC सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इच्छुक और पात्र युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर नौकरी का मौका हासिल कर सकते हैं।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 26 अगस्त, 2026 बुधवार को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे मॉडल करियर सेंटर, डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली के पास जिला रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस साक्षात्कार में 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा भई भाग ले सकते हैं। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 25 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए दो दिन का समय बचा है।
भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम, चेन्नई और बेंगलुरु में की जाएगी। यानी हिमाचल के युवाओं को देश के बड़े शहरों में काम करने का अवसर मिलेगा।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को LIC की ओर से अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-