#अपराध

March 25, 2026

हिमाचल के दुकानदार सावधान : नकली नोटों से हो रहा खेला, कहीं फंस ना जाएं आप

गांव में नकली नोट से हो रही है ठगी

शेयर करें:

Fake Currency

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पहले चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी थी और अब नकली नोटों का गिरोह छोटे दुकानदारों को ठगने लगा है। दियोली और नंगल जरियालां गांव में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं ने लोगों में डर और नाराज़गी को और बढ़ा दिया है।

दियोली गांव में नकली नोट से ठगी

जानकारी के मुताबिक, दियोली गांव में सब्जी बेचने वाले अनिल कुमार के पास एक ग्राहक आया और उसने सब्ज़ी खरीदते समय 500 रुपये का नोट दिया। अनिल ने नोट लेकर ग्राहक को पैसे का बदलाव दिया और सोच लिया कि सब कुछ ठीक है। लेकिन जब अनिल सप्लायर के पास भुगतान करने गया, तो सप्लायर ने नोट देखकर उसे नकली बताया। यह सुनते ही अनिल के पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

नंगल जरियालां में भी वही खेल

बस यही नहीं, दियोली से करीब एक किलोमीटर दूर नंगल जरियालां गांव में भी सब्जी विक्रेता ओम प्रकाश के साथ लगभग वही हुआ। उन्होंने जब सप्लायर को पैसे दिए तो नकली 500 रुपये का नोट उनके पास भी निकल आया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8वीं पास के लिए नौकरी : 23 हजार तक मिलेगी सैलरी, यहां जानें पूरी डिटेल

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों नकली नोटों का सीरियल नंबर एक ही था। इससे साफ हो गया कि क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाला कोई संगठित गिरोह सक्रिय है और जानबूझकर छोटे दुकानदारों को शिकार बना रहा है।

स्थानीय लोगों में नाराज़गी और पुलिस की चेतावनी

स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो ऐसे ठगों के हौसले और बढ़ेंगे और आम लोगों की मेहनत की कमाई ऐसे ही लुटती रहेगी। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि स्थानीय पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : उड़ता हिमाचल... चिट्टे ने उजाड़े हंसते-खेलते परिवार, 3 साल में 66 लोगों की मौ*त

चिंतपूर्णी में जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश 

धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में नवरात्र के दौरान भी चोरी की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरा सक्रिय हो गए थे। लेकिन सतर्क सुरक्षा कर्मियों की नजर इनपर थी।

CCTV और होमगार्ड की सतर्कता से पकड़ी महिलाएं

होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पांच महिलाएं संदिग्ध स्थिति में घूमती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही होमगार्ड के जवान और CCTV ऑपरेटर तुरंत सक्रिय हुए और संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, जेल में काटेंगे 3 महीने- युवाओं को सप्लाई करते थे चिट्टा

बरामद पैसे और बच्चों की चोरी का खुलासा

तलाशी के दौरान उनके पास से एक श्रद्धालु के लगभग 10 हजार रुपये बरामद हुए, जिन्हें बाद में लौटाया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इनके साथ आए कुछ बच्चे भी श्रद्धालुओं की चप्पल और अन्य सामान चुराते पाए गए। कार्रवाई में तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, जबकि दो महिलाएं मौके से भाग गईं। पकड़ी गई महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं।

पुलिस अधीक्षक का बयान और आगे की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जेबकतरा गिरोह के अन्य सदस्य पकड़ने के लिए भी टीम काम कर रही है। इससे साफ है कि ऊना जिले में छोटे दुकानदारों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को सजग रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि पुलिस समय रहते ऐसे गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करे ताकि आम जनता की मेहनत की कमाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में न पड़े।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख