हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। हमीरपुर जिले में एक खास कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी।
कब होगा साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार कल से लेकर 27 अक्टूबर, सोमवार को उप-रोजगार कार्यलय नादौन में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : इस गांव में फैली भयंकर आ*ग, 4 मकान स्वाह- कई पर खतरा मंडराया
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में SIS सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 168cm और वजन 55kg से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बेरोजगार युवाओं को दी राहत, 800 पुलिस कांस्टेबलों की शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं पास या दसवीं से अधिक पास युवा भाग ले सकते हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 17,500 से लेकर 23 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर जा रहा था साइकिल सवार, पहले बाइक से हुई टक्कर- फिर कार चालक ने रौंदा
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेना का जवान नशे की खेप के साथ गिरफ्तार, दो साथियों के साथ नाका तोड़ कर भागा था
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
