#रोजगार

October 25, 2025

सुक्खू सरकार ने बेरोजगार युवाओं को दी राहत, 800 पुलिस कांस्टेबलों की शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

सीएम सुक्खू बोले अग्निवीरों के लिए भी रोजगार की करेंगे व्यवस्था

शेयर करें:

Himachal Police constable recrutument

शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल पुलिस की वर्दी पहनने का शौक रखने वाले युवाओं के सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की सुक्खू सरकार एक बार फिर पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही हिमाचल में 1088 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर 1045 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। यानी 1045 उम्मीदवार फाइनल परिणाम में पास हुए थे। अब एक बार फिर सुक्खू सरकार प्रदेश में 800 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

बड़सर में सीएम सुक्खू ने पुलिस भर्ती का किया ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 800 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती का ऐलान बीते रोज हमीरपुर जिला के बड़सर में किया था। उन्होंने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 800 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएम सुक्खू की इस घोषणा से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल बनने की चाहत जागृत हो गई है। सूत्रों की मानें तो आज शिमला में चल रही कैबिनेट की बैठक में भी इन 800 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती पर चर्चा हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : इस गांव में फैली भयंकर आ*ग, 4 मकान स्वाह- कई पर खतरा मंडराया

सीएम बोले पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़सर में आयोजित एक जनसभा के दौरान इस भर्ती की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर भर्ती प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे। पिछली सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती के पेपर लीक होते थे, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी हो।

 

यह भी पढ़ें: गृह जिला में CM सुक्खू का इमोशनल शो: जनता से जाहिर की नाराजगी, कहा- जब प्रदेश साथ था..

अग्निवीरों को रोजगार देने की करेंगे व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के चलते कई युवा वर्ग रोजगार के अवसरों से वंचित हुए हैं, इसलिए राज्य सरकार उन्हें वैकल्पिक रोजगार अवसर देने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। पुलिस विभाग में नई भर्तियां इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्राले में बेड पर लेटा राजेश घंटों करता रहा सीएम सुक्खू का इंतजार, मायूस होकर लौटा

 

सरकार के सूत्रों के मुताबिक हाल ही में प्रदेश में 1088 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। जिसमें अंतिम परिणाम में 1045 उम्मीदवार सफल हुए हैं। अब सरकार अतिरिक्त 800 पदों को भरने की तैयारी में है। इस भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है, जिस पर जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : 10 लाख का सामान देख नहीं डोला ऑटो ड्राइवर का ईमान, पर्यटक को ढूंढकर लौटाया बैग

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार सृजन को लेकर ठोस कदम उठा रही है। हमारा लक्ष्य युवाओं को सरकारी नौकरियों के साथ.साथ स्वरोजगार के अवसर देना भी है। प्रदेश में उद्योग, पर्यटन और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भी नए अवसर बनाए जा रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख