#हादसा

October 25, 2025

हिमाचल : घर जा रहा था साइकिल सवार, पहले बाइक से हुई टक्कर- फिर कार चालक ने रौंदा

कार चालक मौके से हुआ फरार- तलाश में जुटी पुलिस टीम

शेयर करें:

HIMACHAL CYCLE CAR BIKE AMB

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक और बेहद दुखद हादसा पेश आया है। अंब थाना क्षेत्र के लोअर भंजाल में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है- जिसमें साइकिल पर घर लौट रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।

साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम करीब 7:45 बजे बड़े तालाब के पास हुआ, जब व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल BREAKING : इस गांव में फैली भयंकर आ*ग, 4 मकान स्वाह- कई पर खतरा मंडराया

घर जा रहा था बेचारा

मृतक की पहचान सुखदेव चौधरी निवासी लोअर भंजाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुखदेव चौधरी दौलतपुर की दिशा से अपनी साइकिल पर घर की ओर जा रहा था। तभी उसी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक वाले ने मारी टक्कर

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुखदेव सहित बाइक सवार और उसके पीछे बैठा युवक तीनों सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े-लेकिन हादसा यहीं नहीं थमा। गिरे हुए सुखदेव चौधरी को मुबारिकपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार स्वास्थ्य विभाग में करने जा रही है बंपर भर्ती, 400 लोगों को मिलेगी नौकरी

कार चालक ने कुचला सुखदेव

बताया जा रहा है कि कार चालक ने बिना रुके वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल सुखदेव चौधरी को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

कार चालक हुआ फरार

पुलिस थाना अम्ब के प्रभारी एसएचओ अनिल उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक और मोटरसाइकिल चालक दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के होटल में छिपे थे दो नशा तस्कर, हेरोइन की खेप के साथ पुलिस ने किए अरेस्ट

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे...

वहीं, फरार कार चालक की तलाश के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के वाहनों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लोअर भंजाल–दौलतपुर सड़क पर रफ्तार नियंत्रण और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे कभी भी जानलेवा हादसे हो सकते हैं।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक सुखदेव चौधरी के परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह इलाके में एक शांत स्वभाव और मेहनती व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख