मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड कंपनी में सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 6 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में इंटरव्यू होंगे।

10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए 10वीं पास और इससे अधिक पढ़ाई कर चुके युवक-युवतियां इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदकों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सतलुज नदी में तैरती मिली 56 वर्षीय महिला की देह, जांच में जुटी पुलिस

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित युवाओं को हर महीने 11 हजार से 16 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

  • पीएफ (PF) और ईएसआईसी (ESIC) की सुविधा
  • निःशुल्क भोजन और रहने की व्यवस्था
  • दिल्ली में 7 दिन का प्रशिक्षण
  • आने-जाने का यात्रा टिकट कंपनी देगी
  • प्रशिक्षण पूरा होने पर मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र मिलेगा

यह भी पढ़ें : आज पंचतत्व में विलीन होंगे MLA नंदलाल : बेटा देगा मुखाग्नि, नेता भी होंगे शामिल

इन राज्यों में मिलेगी नौकरी

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में काम करने का मौका मिलेगा। इनकी नियुक्ति पंजाब, गुजरात, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में की जाएगी। नौकरी शुरू करने से पहले चयनित युवाओं को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उनके रहने और खाने का खर्च कंपनी उठाएगी। आने-जाने का टिकट भी कंपनी की ओर से दिया जाएगा।

6 नवंबर को यहां पहुंचें अभ्यर्थी

इच्छुक युवक-युवतियां 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) पहुंचकर इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ ये दस्तावेज लाने होंगे-

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी
  • हिमाचली प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आधार कार्ड
  • रोजगार पंजीकरण पत्र
  • बायोडाटा की कॉपी
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)

यह भी पढ़ें : IGMC कर्मी की मदिंर में मौ**त, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय का फोन नंबर 01905-235508 जारी किया गया है।