शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के भर्ती निदेशालय में बड़े पैमाने पर स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
आपको बता दें कि सुक्खू सरकार ने JOA (IT) के 300 पदों पर भर्ती निकाली है- ये भर्ती जॉब ट्रेनी के रूप में भरे जाएंगे। सरकार द्वारा इसके संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। मगर इसी के साथ-साथ अन्य विभागों में कार्यरत JOA (IT) के पदों को खत्म कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब चार मीटर लगाने वालों को भी मिलेगी बिजली बिल पर सब्सिडी- जानें कैसे
किन विभागों से खत्म होंगे JOA (IT) पद?
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा ये सभी नियुक्तियां 12,500 रुपये मासिक मानदेय पर की जाएंगी। इन विभागों से JOA (IT) के पदों को खत्म कर दिया जाएगा-
- ग्रामीण विकास- 63
- स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान- 52
- HP कृषि उपज एवं मार्केटिंग बोर्ड- 49
- पशुपालन विभाग- 40
- DC शिमला ऑफिस- 13
- जनजातीय विकास- 13
- कॉरपोरेशन- 6
- DC ऑफिस मंडी- 6
-
परिवहन विभाग- 4
-
तकनीकी शिक्षा विभाग- 4
-
आयुष- 4
- लेबर, इंप्लाइमेंट एंड ओवरसीज प्लेसमेंट- 3
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग- 2
- HP स्टेट इन्फॉर्मेशन कमीशन- 2
- हॉस्पिटेलिटी एंड प्रोटोकॉल- 1
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग-1
