चंबा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। चंबा जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में दसवीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं। कंपनी द्वारा यह साक्षात्कार सिर्फ पुरष उम्मीदवारों के लिए ही आयोजित किया जा रहा है।
कहां होंगे साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार रोजगार कार्यालय बालू चंबा द्वारा आयोजित तीन दिन आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल में खाना खाने बैठे बच्चे, मिड-डे मील की दाल में मिली छिपकलीकब होंगे साक्षात्कार?
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर सुबह 10.30 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदन करने को सिर्फ एक दिन बाकी है। यह साक्षात्कार यहां आयोजित किए जाएंगे-- उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी- 19 दिसंबर
- पंचायत घर बनीखेत- 20 दिसंबर
- उप रोजगार कार्यालय तीसा- 21 दिसंबर
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में SIS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को हिमाचल और चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैदल नशा सप्लाई करने निकली थी महिला, रास्ते में पुलिस से हुआ सामनाक्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। साक्षात्कार में 12वीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं।क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। जबकि, वजन 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरा नौजवान युवक, भाई के साथ आया था घूमनेकितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को एक महीना ट्रेनिंग पीरियड के बाद 15,000 रुपए से 17,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे कि-- पेंशन
- बोनस
- ग्रेच्युटी
- मेडिकल इंश्योरेंस
- EPF
- ESIC
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
क्या लाना होगा साथ?
उपरोजगार कार्यालय जोगिंदरनगर के प्रभारी सुमित ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर सुबह 10.30 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। जैसे कि-- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- रोजगार पंजीकरण पत्र
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
