चंबा। हिमाचल प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुष्कर्म करने वाले आरोपी ज्यादातर पीड़िताओं के जान पहचान के ही लोग होते हैं। जो भोली भाली लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उनकी आवरू को लूट लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है।
चंबा जिला से सामने आया मामला
हिमाचल के चंबा जिला के उपमंडल चुराह से एक लड़के के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की अभी 18 साल की भी नहीं हुई है। बेटी के साथ हुई इस घिनौनी हरकत का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शराबी ने 1.42 लाख रुपए कैश पर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी तीली
परिजनों ने पुलिस को सौंपी शिकायत
पुलिस को सौंपी शिकायत में तीसा के एक गावं की लड़की के परिजनांे ने बताया कि सलूणी क्षेत्र से एक लड़का उनके घर रहने आया था। इसी दौरान उसने हमारी बेटी को बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदि था ढाबा मालिक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला तीसा थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : फिर से बिगड़ गई CM सुक्खू की तबीयत: सारी मीटिंग्स हुईं कैंसिल- जानें अपडेट
बता दें कि कुछ शातिर लोग हिमाचल की भोली भाली लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लेते हैं और फिर या तो उन्हें अपने साथ भगा ले जाते हैं। या फिर शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबध बना लेते हैं। यह शातिर लोग बाद में इन लड़कियों को छोड़ देते हैं।
