शिमला। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। आए दिन कहीं ना कहीं से मारपीट, चोरी, हत्या, दुष्कर्म आदि जैसी घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां शादीवाले घर में महिला पर जानलेवा हमला हुआ है।

महिला पर तेजधार हथियार से हमला

यहां दो बदमाशों ने शादी वाले घर को लूटने की कोशिश की है और एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : 54 साल में हिमाचल ने हासिल किए कई मुकाम, देश के लिए मिसाल बना पहाड़ी राज्य

शादी की तैयारियों में व्यस्त थी महिला

घटना बीत कल दोपहर की नेहरा गांव की बताई जा रही है। बतायाा जा रहा है कि महिला घर में शादी की तैयारियों में जुटी हुई थी। इसी बीच दो बदमाश घर में घुसे और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला के सिर और हाथ मे गंभीर चोटें आई हैं।

बहाने से घर में घुसे दो लोग

मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता हेमलता ने बताया कि दो व्यक्ति घर आए और उससे उसके चाचा के बारे में पूछने लगा। हेमलता ने उन्हें बताया कि वो घर पर नहीं हैं। इसी बीच उन लोगों ने महिला से पानी मांगा। जैसे ही महिला पानी लाने के लिए पीछे मुड़ी- वैसे ही दोनों बदमाशों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेट हुड-डे : CM की घोषणाओं पर सबकी नजरें, कर्मचारियों को DA-एरियर का इंतजार

तेजधार हथियार से वार

इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बदमाश महिला को धमकाने लगे। मगर महिला डरी नहीं और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश पकड़े जाने के डर से तुरंत मौके से फरार हो गए।

बाहरी थे दोनों हमलावार

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हेमलता का पति हेमराज तुरंत घर पहुंचा और उसे उपचार के लिए IGMC अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। पीड़िता ने बताया कि हमलावारों को उसने पहले कभी भी नहीं देखा था। वो उनके क्षेत्र के नहीं थी और वो उन्हें नहीं पहचानती थी। मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब : जिनका मोहरा करता था बातें- रुकवा देते हैं बारिश

दिन-दिहाड़े हुआ हमला

उधर, मामले की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान कलमबद्ध कक लिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसे दिन-दिहाड़े महिला पर हमला होना चिंता का विषय है। बदमाशों के हौंसलें बुलंद होते जा रहे हैं। अब वो दिन-दहाड़े जानलेवा हमला कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें